कृषि विभाग जामताड़ा के निर्देशानुसार, बिरसा किसान रथ का भ्रमण नाल पंचायत के महुलबोना,श्रीपुर , गेरिया मरालो फुट बेरिया पैकबार सालुका इत्यादि पंचायत में कराया गया जिसके तहत कृषि, पशुपालन मत्स्य पालन एवं कृषि से संबद्ध विभागों की जानकारी रथ के माध्यम से प्रचार प्रसार के द्वारा दिया जा रहा है जिससे किसान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहें है । इसी क्रम में श्रीपुर पंचायत के बोगी कटा गांव में किसान गोष्ठी एवम फील्ड डे का अयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र जामताड़ा की , प्रघान वैज्ञानिक डॉक्टर सुप्रिया सिंह एवम बीटीएम सुजित कु सिंह तथा गांव के प्रगतिशिल किसान उपस्थित थे। किसानो द्वारा सब्जी की खेती से सम्बन्धित लगने वाले रोग एवम इसके उपचार के बारे में समस्या बताई गई जिसके बारे में उपस्थित किसानो को डॉक्टर सुप्रिया सिंह के द्वारा विस्तार पूर्वक उपचार से सम्बन्धित जानकारी दी गई एवम क्षेत्र भ्रमण कर खेतों में जाकर वर्तमान वस्तु स्थिति से औगत हुईं एवम इसके समाधान के उपाय किसानो को उनके द्वारा बताया गया। गांव के ज्यादातर किसान सब्जी की खेती बारे पैमाने पर करते है, इसी लिए बोगी कटा के किसानो को वेज्ञानिक महोदया के द्वारा वैज्ञानिक तकनीक अपनाने एवम ड्रिप से खेती करने की सलाह दी गई। इस औसर पर किसान सोमू पंडित , बलराम पंडित ठाकुर प्रसाद सिंह, संजीव सिंह कृष्ण सिंह इत्याफी उपस्थित थे।