Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश गरजे हेमंत सरकार पर अभय सिंह से मिलने पहुंचे जेल जेल प्रशासन ने बैरंग लौटाया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भाजपा के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश गरजे हेमंत सरकार पर अभय सिंह से मिलने पहुंचे जेल जेल प्रशासन ने बैरंग लौटाया

    Nijam KhanBy Nijam KhanApril 12, 2023Updated:April 12, 2023No Comments7 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाया काला दिवस, आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला, बोले प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश जनाक्रोश से डरी हेमंत सरकार, भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई राजनीति विद्वेष से प्रेरित

    जमशेदपुर। मंगलवार को झारखंड सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राजधानी रांची में हुए लाठीचार्ज और पुलिसिया कार्रवाई से पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। बुधवार को भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर ने रांची में कार्यकर्ताओं पर हुए बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में काला दिवस मनाया। इस दौरान भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा व अन्य मुख्यरूप से शामिल हुए। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में आक्रोशित जमशेदपुर महानगर के हजारों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को साकची गोलचक्कर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने एवं लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय से बंगाल क्लब होकर साकची गोलचक्कर तक हाथों में पुतला लिए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काला कपड़ा बांधकर एवं सरकार विरोधी नारेबाजी ‘हेमंत सोरेन मुर्दाबाद’ और तानाशाही नही चलेगी जैसे नारे लगाकर विरोध दर्ज कराया।

    इस अवसर पर भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के पिछले साढ़े तीन वर्षों के कुशासन और भ्रष्टाचार से उपजी जनता के आक्रोश और भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से डरी और सहमी हुई है। उन्होंने कहा कि पहले भी कई रैली और प्रदर्शन राज्य में हुए हैं, लेकिन कल रांची जाने के क्रम में जांच और सुरक्षा के नाम पर जिसपर का रवैया पुलिस प्रशासन का दिखा, उससे तो यह साफ तौर पर प्रतीत हो रहा है कि प्रशासन झामुमो- कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की तरह व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। यही वजह है कि शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने के लिए हिंसा का सहारा लिया गया।

    कदमा प्रकरण में, भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुई कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण और विद्वेष से प्रेरित बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार का खुफिया विभाग भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर लगी हुई है। इतनी बड़ी घटना पर प्रशासन को पूर्व में जानकारी ना होना, दर्शाता है कि खुफिया विभाग का उपयोग सिर्फ पोलिटिकल एक्टिविस्ट के लिए किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा नेता अभय सिंह से पुलिस द्वारा जेल में मिलने नही दिए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या बताया। उन्होंने कहा कि डेढ़ घंटे खड़े रहने के बाद वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी के निर्देश पर मिलने नही दिया गया। कहा कि राष्ट्रवादी दल से जुड़े भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जिस प्रकार से बिना वारंट के और दरवाजा तोड़कर गिरफ्तार कर जेल भेजा है उसमें राजनीतिक विद्वेष और षड्यंत्र की बू आती है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत कई कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को भी उन्होंने अनुचित बताते हुए कहा कि पुलिस द्वारा लगाई गयी धारा और एफआइआर में कोई सामंजस्य नही है। धाराओं का एफआइआर में कोई आधार ही नही है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बदले अपराधियों को पकड़ने में जिला प्रशासन इतनी तत्पर रहती तो आज आम जनता भी खुश होती और सराहना करती। कहा कि भाजपा झारखंड प्रदेश इकाई की पूरी इकाई समेत जमशेदपुर महानगर अपने कार्यकर्ताओं के साथ हर प्रकार के सहयोग करने के लिए साथ खड़ी हैं। इस मामले में अधिवक्ताओं से भी बात हुई है। लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए भाजपा का संघर्ष यूँ ही जारी रहेगा।

    सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर जिस बर्बरता से कार्रवाई की गई वो लोकतंत्र में काला अध्याय की भांति है। मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार को उनकी तानाशाही, भ्रष्टाचार, बिचौलियों के मददगार, खनिज संपदाओं की लूट और तुष्टिकरण के लिए याद किया जाएगा। हमारा संघर्ष सरकार के इसी व्यवस्था के खिलाफ है और रहेगा।

    पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि पुलिस ने रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं पर जिस बर्बरता से बल प्रयोग किया वह अति निंदनीय है। झामुमो-कांग्रेस की महागठबंधन सरकार लाठी और गोली-बंदूक के दम पर जनभावनाओं को दबाना चाहती है। लेकिन दुनिया की कोई भी ताकत भाजपा कार्यकर्ताओं को ना डरा सकती है और ना ही चुप करा सकती है।

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को विरोध एवं प्रदर्शन करने का अधिकार है। परंतु इस भ्रष्ट, निरंकुश एवं दमनकारी सरकार ने पुलिस बल का प्रयोग कर भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं के ऊपर जिस प्रकार से लाठीचार्ज किया, यह पूरी तरह से तानाशाही रवैया है। इसी के विरोध में झारखंड भाजपा द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर में काला दिवस मनाया गया।

    भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह एवं पूर्व जिलाध्यक्ष नंदजी प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा एवं कार्यकर्ता किशन सिंह के घर जाकर उनके परिवारजनों से मुलाकात की।

    इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, भरत सिंह, डॉ राजीव, जटाशंकर पांडेय, कुसुम पूर्ति, राजपति देवी, संजीव सिंह, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, जितेंद्र राय, राजीव सिंह, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, ज्योति अधिकारी, बिनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, संतोष कुमार, रॉकी सिंह, कुमार अभिषेक, काजू शांडिल, शशांक शेखर, सदानन्द महतो, राजू सरदार, दिलीप पासवान, महावीर सिंह, आशुतोष दास समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

     

    भाजपा के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश गरजे हेमंत सरकार पर अभय सिंह से मिलने पहुंचे जेल जेल प्रशासन ने बैरंग लौटाया

    झारखण्ड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे जहाँ उन्होंने क़दमा हिंसा मामले मे जेल मे बंद भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं से मिलने घाघडीह जेल पहुंचे लेकिन वहां जेल प्रबंधन ने उन्हें बेरंग लौटा दिया, जिसके बाद उन्होने एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा.
    उन्होंने कहा की विगत दिनों क़दमा मे हुए हिंसा मामले मे जिस तरह भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं को जेल भेजा गया हैं और उनपर जो धारायें लगाई गई हैं, वह स्पस्ट बताती हैं ये राज्य सरकार की राजनीती से प्रेरित हैं, राज्य सरकार पुलिस तंत्र का गलत इस्तेमाल कर भाजपा को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन भाजपा इससे कमजोर नहीं पड़ेगी, उन्होंने कहा की राज्य सरकार भयभीत हैं और इसका नमूना कल रांची मे देखने को मिला, उन्होंने स्पस्ट रूप से कहा की भाजपा जेल मे बंद अपने तमाम नेता व कार्यकर्ताओं के साथ हैं और उनको पार्टी पूरी सहयोग प्रदान करेगी.

    *राजधानी रांची मे भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं पर हुए प्रसाशनिक करवाई के खिलाफ भाजपा मे रोष* इसके विरोध मे राज्य भर के सभी जिलों मे भाजपा ने काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन भी किया.

    – बता दें की कल राजधानी रांची मे प्रदेश भर से भाजपा कार्यकर्ता व नेतागण एकत्र होकर सचिवालय का घेराव कर रहे थे, जिसपर वहां मौजूद पुलिस बल ने लाठियाँ बरसाई, साथ ही भीड़ को पीछे करने के लिए वाटर कैनन एवं आंसू गैस का इस्तेमाल भी किया गया था, जिसमे बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं, इस घटना को भाजपा ने लोकतंत्र का हत्या करार दिया हैं, और आक्रोश स्वरुप मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया, जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर भी जिला भाजपा ने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवनों को अग्नि के रोकथाम, जागरूकता, उचित प्रबंधन एवं आपदा प्रबंधन आदि से संबंधित समीक्षा हेतु उपायुक्त के अध्यक्षता में आहूत बैठक संपन्न
    Next Article ज्ञानवर्धक, सफल साहित्यिक/तीर्थ यात्रा के पश्चात जमशेदपुर लौटी साहित्यकारों की टोली

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    May 13, 2025

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    May 13, 2025

    दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    May 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    नागरिक बैनर के तले जमशेदपुर में 15 मई को निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का होगा गौरवमयी घोष, शहर के सभी नागरिकों से भागीदारी की अपील

    बरसात के पहले बड़े नालों की सफाई-उड़ाही हो जाएःसरयू राय

    सीबीएसई दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में एसडीएम फॉर एक्सेलेंस के बच्चे ने लहराया परचम

    राजकीय श्रावणी मेला को लेकर दुमका डीसी ने की आवश्यक बैठक

    शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए टिप्स

    कोडरमा के जयनगर रोड में सड़क दुर्घटना में युवक हुआ घायल, ईलाज के क्रम में युवक की हुई मृत्यु

    सीज फायर की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की…..,हमारे देश को लेकर कैसे निर्णय लेते है:दीपिका पांडेय सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.