Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड की हेमंत सरकार की सद्बुद्धि एवं सोई हुई मानवीय संवेदना को जागृत करने के उद्देश्य से जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सामूहिक यज्ञ हवन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    झारखंड की हेमंत सरकार की सद्बुद्धि एवं सोई हुई मानवीय संवेदना को जागृत करने के उद्देश्य से जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सामूहिक यज्ञ हवन

    Nijam KhanBy Nijam KhanDecember 24, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड की हेमंत सरकार की सद्बुद्धि एवं सोई हुई मानवीय संवेदना को जागृत करने के उद्देश्य से जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सामूहिक यज्ञ हवन, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा- बचे एक साल में जनहित के कार्य कर लें हेमंत सरकार, 2024 में जनता करेगी जोरदार विदाई।

    जमशेदपुर। झारखंड की हेमंत सरकार के खिलाफ सूबे की मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। एक ओर जहां जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चुनावी वादों को लेकर लगातर हमलावर हैं। तो वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की संवेदनहीनता पर सद्बुद्धि के लिए रविवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सामूहिक यज्ञ हवन का आयोजन किया गया। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में आयोजित यज्ञ हवन कार्यक्रम में पार्टी के वरीय नेताओं के संग बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण शामिल हुए। पांच सदस्यीय यज्ञाचार्य के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूरे विधि विधान से हवन और यज्ञ सम्पन्न हुआ। इस दौरान हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली दिशाहीन सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए समस्त देवी-देवताओं से प्रार्थना की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन की बुद्धि-शुद्धि के लिए विशेष हवन का आयोजन किया गया है।

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि बड़े बड़े चुनावी वादों के सहारे सत्ता हासिल करने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शासनकाल में झारखंड के लाखों युवा, महिला, किसान, बुजुर्ग, आदिवासी, दलित, पारा शिक्षक, पंचायत स्वयंसेवक, व्यापारी, सहायक पुलिकर्मी, मेडिकल स्टाफ सभी आंदोलनरत हैं। और जब राज्य की जनता सड़क पर उतरकर उनके वादों के अनुरूप अपना हक और अधिकार मांगती है तो निरकुंश हेमंत सरकार दमनकारी नीति के तहत उनपर लाठियां बरसाकर और झूठे मुकदमे के बल पर उनकी जनभावनाओं को कुचलने का प्रयास करती है। गुंजन यादव ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन सत्ता के नशे में अपने विरोध में उठी हर आवाज को कुचलने का कार्य कर रहे हैं। भाजपा ने उनके सद्बुद्धि और तानाशाह सरकार की सोई हुई मानवीय संवेदनाओं को जागृत करने के लिए सामूहिक यज्ञ हवन किया है। जिससे कि वे अपने कार्यकाल के शेष एक साल में जनहित से जुड़े कार्यों पर ध्यान दें। गुंजन यादव ने कहा कि 4 साल से मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन की याददाश्त थोड़ी कमजोर हो गयी है। अब उनके वादों के अनरूप जनता आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में जोरदार तरीके से विदाई देगी ताकि वे राजनीति से सन्यास लेने को पूरी तरह से स्वतंत्र हो सके।

    *सोमवार को कदमा उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो समाधि स्थल के समक्ष भाजपा का एकदिवसीय सांकेतिक उपवास:* सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एवं झारखंड आंदोलन के अग्रणीय नायक, शहीद निर्मल महतो की जयंती के अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्तागण निर्मल महतो के समाधि स्थल पर एकदिवसीय शांतिपूर्ण सांकेतिक उपवास पर बैठेंगे। इसकी शुरुआत कदमा रंकिणी माता मंदिर में पूजा अर्चना से होगी। पूजा अर्चना के बाद कार्यकर्ता झारखंड राज्य के जनक, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की छविचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन करेंगे। इसके बाद, सीएम हेमंत सोरेन को वर्ष 2019 में निर्मल महतो के शहादत दिवस पर युवाओं से ‘1 वर्ष में पांच लाख नौकरी नही तो राजनीति से सन्यास’ वाले वादों को स्मरण कराने हेतु कदमा उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो के समाधि पर पुष्प अर्पित कर समाधि स्थल के समक्ष शांतिपूर्ण उपवास पर बैठेंगे।

    यज्ञ हवन के कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, नीरज सिंह, विकास सिंह, डॉ राजीव, मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी, राजन सिंह, भूपेंद्र सिंह, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, बिमल बैठा, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, राजीव रंजन सिंह, विजय कुमार सिंह, राजेश सिंह, संजय तिवारी, बिनोद राय, सुरेश शर्मा, संजय सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रमेश नाग, राजू सरदार, प्रदीप मुखर्जी, काजू शांडिल, सुमित शर्मा, मिथिलेश साव, संतोष कुमार, अजय झा, कुमार अभिषेक, महावीर सिंह, सुशील पांडेय, मनोज वाजपेयी, शैलेश गुप्ता, हरेराम यादव, दिलीप पासवान, राहुल कुमार, विक्की यादव, रेणु शर्मा, विजय गौंड, राकेश राय समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम में वैकुंठ एकादशी के अवसर पर गरुड़ पर सवार होकर भगवान विष्णु भक्तो को दर्शन दिये, चेन्नई से मंगाये फूलो से हुआ श्रंगार, 24 घंटे का अखण्ड कीर्तन प्रारंभ, दर्शन के लिए भक्त उमड़े
    Next Article घाटशिला प्रखंड के दीघा पंचायत की चाकदोहा ग्राम एवम कड़ाडूबा पंचायत के सबर टोला केदोपुसी और भादवा पंचायत के….

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    May 13, 2025

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    May 13, 2025

    दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    May 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    नागरिक बैनर के तले जमशेदपुर में 15 मई को निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का होगा गौरवमयी घोष, शहर के सभी नागरिकों से भागीदारी की अपील

    बरसात के पहले बड़े नालों की सफाई-उड़ाही हो जाएःसरयू राय

    सीबीएसई दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में एसडीएम फॉर एक्सेलेंस के बच्चे ने लहराया परचम

    राजकीय श्रावणी मेला को लेकर दुमका डीसी ने की आवश्यक बैठक

    शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए टिप्स

    कोडरमा के जयनगर रोड में सड़क दुर्घटना में युवक हुआ घायल, ईलाज के क्रम में युवक की हुई मृत्यु

    सीज फायर की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की…..,हमारे देश को लेकर कैसे निर्णय लेते है:दीपिका पांडेय सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.