Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा के सफलता की निमित्त भाजपा गोलमुरी मंडल की बैठक हुई सम्पन्न, सक्रीय भागीदारी को लेकर बैठक में बनी रणनीति, वक्ताओं ने कहा- ऐतिहासिक होगी सभा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा के सफलता की निमित्त भाजपा गोलमुरी मंडल की बैठक हुई सम्पन्न, सक्रीय भागीदारी को लेकर बैठक में बनी रणनीति, वक्ताओं ने कहा- ऐतिहासिक होगी सभा

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा के सफलता की निमित्त भाजपा गोलमुरी मंडल की बैठक हुई सम्पन्न, सक्रीय भागीदारी को लेकर बैठक में बनी रणनीति, वक्ताओं ने कहा- ऐतिहासिक होगी सभा

    जमशेदपुर। 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड आएंगे। जहां वे खूंटी जिले के उलिहातू में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के खूंटी आगमन को लेकर एक ओर जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है तो वहीं, दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी पीएम मोदी की जनसभा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की तैयारी में जुट गई है। बुधवार को सभा की तैयारी एवं सफलता को लेकर जमशेदपुर महानगर अंतर्गत भाजपा गोलमुरी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक टुइलाडूंगरी स्थित सीपी कबीर क्लब के सभागार में सम्पन्न हुई। मंडल अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा में गोलमुरी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर व्यापक चर्चा कर रूपरेखा बनाई गई। मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ने सभा के संदर्भ में आवश्यक जानकारी देते हुए कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी उनकी जन्मस्थली उलिहातू जाकर उन्हें नमन करेंगे। सुबह 10 बजे पीएम नरेंद्र मोदी उलिहातु में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और भगवान बिरसा मुंडा के परिजनों से मिलेंगे। इसके बाद वे खूंटी में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। ऐसे में, हम सभी कार्यकर्ताओं को 15 नवंबर को सुबह 10 बजे खूंटी पहुँच जाना अनिवार्य है।

    बैठक में उपस्थित भाजपा ओबीसी मोर्चा के कोल्हान प्रभारी हलदर नारायण शाह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के खूंटी दौरे को लेकर पूरे जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं में भरपूर उत्साह है, पीएम मोदी की जनसभा ऐतिहासिक होगी। इसे सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक व आमजन जी-जान से जुट गए हैं। सभा में जमशेदपुर महानगर से हजारों कार्यकर्ता व आमजन उपस्थिति दर्ज कराकर खूंटी की सभा में इतिहास रचेंगे।

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर प्रवक्ता प्रेम झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड आगमन की खबर से पूरे जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं व आमजनों में काफी उत्साह है। जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकास और प्रगति के राह पर गतिमान किया है और पूरे देश में आंतरिक और बाह्य सुरक्षा व्यवस्था को संबल प्रदान किया है, उससे आमजनों में काफी विश्वास और उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर महानगर में वरिष्ठ एवं अनुभवी नेताओं के नेतृत्व और मार्गदर्शन में कार्यकर्तागण सभा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने में जुट गए हैं।

    बैठक के दौरान मंच संचालन महामंत्री अशोक सामंत एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री नरेंद्र ओझा ने किया। बैठक के समाप्ति के क्रम में गोलमुरी मंडल के वरिष्ठ नेता एवं पिछले कई दशकों से पार्टी को सींचने वाले प्रेमसागर सिंह के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पुण्य आत्मा के शांति की प्रार्थना की गई।

    बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, अप्पा राव, जिला प्रवक्ता प्रेम झा, भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह, वरिष्ठ महिला नेत्री ममता कपूर, सोनू ठाकुर, सीनू राव, रंजीत गुप्ता, राजेश कुमार, कामेश्वर साहू, सुरेंद्र सिंह शिंदे, किशोर राजा, बिमला साहू, सरस्वती साहू, पप्पू उपाध्याय, समरेश शुक्ला, ओम प्रकाश शाह, बच्चा बाबू शर्मा, बंटी सिंह, हन्नी परिहार, पीयूष ईशु, राजा अग्रवाल, जसबीर सिंह, बिजेंद्र सिंह, कर्मजीत सिंह कम्मे, प्रदीप बोड़ाल समेत भवन के प्रभारी, सह प्रभारी एवं बूथों के अध्यक्ष उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोवा राष्ट्रीय खेल में जमशेदपुर के खिलाड़ियों ने लहराया परचम
    Next Article विधायक सरयू राय अपने कार्यसंस्कृति में सुधार करें, पुर्वी के विकास कार्यों को दफन कर चुके हैं विधायक, नीति-सिद्धांत और विचारधारा को तिलांजलि देने वाले विधायक भाजपा की चिंता ना करें: रामबाबू तिवारी

    Related Posts

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.