लायंस क्लब भारत और भरत सिंह फैंस क्लब के द्वारा रामनवमी विसर्जन जुलूस में चना गुड़ एवं शरबत का वितरण किया गया
जमशेदपुर 01 अप्रैल – लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत और भरत सिंह फैंस क्लब के द्वारा रामनवमी विसर्जन जुलूस में श्रद्धालुओं के बीच चना गुड़ एवं शरबत का वितरण किया गया। जिसकी जानकारी देते हुए लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत की सचिव श्रीमती अंजुला सिंह जी ने बताया कि रामनवमी विसर्जन जुलूस में श्रद्धालुओं को सेवा देना भारत की युगो पुरानी परंपरा है। इसी परंपरा के अंतर्गत लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के अध्यक्ष सह भरत सिंह फैंस क्लब के मुख्य संरक्षक श्री भारत सिंह जी के निर्देशानुसार लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत और भरत सिंह फैंस क्लब के सदस्यों द्वारा आज विद्यापति नगर मैन रोड में (रामनवमी) विसर्जन जुलूस के शुभ अवसर पर चना, गुड एवं शरबत का वितरण किया गया। इस दौरान क्लब के लायन विक्की श्रीवास्तव, लायन करन गोराई, राहुल सिंह, शंकर गोराई, सुखदेव गोराई, आकाश रजक, अविनाश शर्मा, जयराम डोरा, अशोक रजक, अभिषेक लागुरी, बिहारी गोराई, रंजन साहु, विपलप चंद्रा, राजू गोराई, जितेन्द्र कुमार, मनोज पांडे, अजय बनर्जी, नयन हाॅसदा, महाबीर गोराई, राजेश कुमार साव आदि सदस्य मौजूद थे।