अम्बा गांव में गाजे बाजे के साथ की गई मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन
कुंडहित (जामताड़ा):प्रखंड के मंगलवार को प्रखंड के अम्बा गांव मे लक्ष्मी पूजा के बाद धन की देवी माता लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। पूजा कमिटी द्वारा गाजे बाजे के साथ मां लक्ष्मी देवी को तालाब में विसर्जन किया गया। इस दौरान मंगलवार को अम्बा पश्चिम टोला में मां लक्ष्मी देवी की प्रतिमा को गाजे बाजे आबिर गुलाल के साथ अम्बा गांव में परिभ्रमण किया गया। मां के भक्तों ने नमः आंखों से मां की विदाई देते हुए कहा आसछे बछर आवार होबे के जयध्वनी के साथ भक्तों ने नारा लगाते हुए अम्बा गांव का परिभ्रमण किया गया। प्रतिमा को गांव परिभ्रमण को देखते हुए अपने अपने घर से बाहर निकल कर महिलाओं ने मां का अंतिम दर्शन करते हुए परिवार के सभी सदस्यों की मंगल कामना की। वही पूजा कमिटी द्वारा मां की जयघ्वनी के साथ (सन्यासी पोखर) तालाब में विसर्जन किया गया।साथ हि युवा वर्ग के साथ साथ महिलाएँ भी बड़चड़ कर विसर्जन् मे हिस्सा लिया।