Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की
    Breaking News Headlines झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन के माध्यम से आदिवासी संथालियों के धार्मिक धरोहर लुगू पहाड़ पर दामोदर घाटी निगम लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित LUGU PAHAR HYDEL PUMPED STORAGE PROJECT को निरस्त करवाने के संबंध में अनुरोध किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि लुगू पहाड़ आदिवासी संथाली समुदाय का ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध तीर्थस्थल है, जो प्राकृतिक सौन्दर्य, अमूल्य वन संपदा से परिपूर्ण है। यह विश्व स्तरीय धार्मिक आस्था का प्रतीक है। यहां आदिवासियों का पवित्र महाधर्म स्थल का केन्द्र लुगू बाबा गुफा स्थित है, जो लुगू बुरु घाण्टा बाड़ी धोरोम गाढ़ के नाम से पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां प्रत्येक अमावस्या एवं कार्तिक पूर्णिमा में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि आदिवासियों की संस्कृति, रीति-रिवाज, आस्था एवं अटूट विश्वास को मद्देनजर रखते हुए राज्य सरकार दामोदर घाटी निगम लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित LUGU PAHAR HYDEL PUMPED STORAGE PROJECT को रद्द किए जाने के संबंध में पहल करते हुए उचित निर्णय ले।

    *लुगू पहाड़ हैडल पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट पर जन भावना के अनुरूप निर्णय लेगी राज्य सरकार*

    मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार आदिवासियों की आस्था, परंपरा, संस्कृति और रीति-रिवाज को सदैव अक्षुण्ण रखेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गठन के बाद से ही आदिवासियों के धार्मिक स्थलों को संरक्षित करना हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है। आदिवासी संथालियों के धार्मिक धरोहर लुगू पहाड़ को बचाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी भी है। दामोदर घाटी निगम लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित लुगू पहाड़ हैडल पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट के संबंध में राज्य सरकार द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए जन भावना के अनुरूप निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर हाल में आदिवासी अस्मिता की रक्षा की जाएगी। आदिवासियों की भावना पर किसी प्रकार का ठेस नहीं पहुंचने देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि लुगू पहाड़ हैडल पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट पर विधिसम्मत विचारों उपरांत जन भावना और जनहित में निर्णय लिया जाएगा।

    *इस अवसर पर मंत्री (दर्जा प्राप्त) एवं सदस्य-राज्य समन्वय समिति श्री योगेंद्र प्रसाद, लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ के अध्यक्ष श्री बबुली सोरेन सहित श्री जयराम हांसदा, श्री मिथिलेश किस्कू, श्री दिनेश मुर्मू, श्री लुदु मांझी, श्री हीरालाल टुडू, श्री सुखराम हांसदा, श्री दुर्गा चरण मुर्मू, श्री शंकर सोरेन, श्री पंचानन सोरेन, श्री बिंदे सोरेन, श्री बूढ़ेश्वर किस्कू, श्री बबलू हेम्ब्रम, श्री प्रेम टुडू सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड मंत्रालय में 18 अक्टूबर 2023 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा, शशि भूषण मेहरा के अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय, प्रकोष्ठ में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अन्तर्गत हेतु विभिन्न बिंदुओं पर आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.