झारखंड विधान सभा अध्यक्ष *श्री रवीन्द्र नाथ महतो जी* ने आज अफ्रीका महाद्वीप के घाना की राजधानी अक्रा में पूज्य बापू की जयंती के शुभ अवसर पर उनके प्रतिमा पर भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की।
साथ ही कहा की पूज्य बापू के विचार हमारी धरोहर हैं। हमें हर परिस्थिति में उन विचारों पर क़ायम रहने की आवश्यकता है। बापू का जीवन और विचार देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा।