Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा इकाई के द्वारा आदर्श मध्य विद्यालय जामताड़ा में सादा समारोह आयोजित कर शिक्षक दिवस मनाया गया
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा इकाई के द्वारा आदर्श मध्य विद्यालय जामताड़ा में सादा समारोह आयोजित कर शिक्षक दिवस मनाया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मंगलवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा इकाई के द्वारा आदर्श मध्य विद्यालय जामताड़ा में सादा समारोह आयोजित कर शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा निवृत शिक्षक पशुपति मेहता ने किया ।

    कार्यक्रम की शुरुआत गुरु वंदना से की गयी। शिक्षकों ने भारत के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया ।
    अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ संथाल परगना प्रमंडल के प्रमंडलीय राज्य उपाध्यक्ष बाल्मीकि कुमार ने कहा कि शिक्षक का मानव जीवन में विशेष महत्व है। बिना शिक्षक के जीवन का कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि वास्तव में शिक्षक दिवस पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया। इसलिए इनके स्मृति एवं उनके कार्यों को श्रद्धांजलि देते हुए इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
    जिला महासचिव हरि प्रसाद राम ने कहा कि शिक्षक दिवस एक माध्यम है जो हमें शिक्षक के प्रति अपने स्नेह को उजागर करने का अवसर देता है। यह दिवस छोटे बालक को जीवन में शिक्षक के महत्व को सिखाने का एक जरिया बनता है। संयुक्त सचिव संजय प्रसाद सिंह ने कहा कि शिक्षक दिवस ऊंचाई पर बैठे उस व्यक्ति को याद दिलाता है कि आज वह जहां पहुंचे हैं ,उसका श्रेय वास्तव में शिक्षक को जाता है।
    जिला उपाध्यक्ष राकेश कांत रौशन ने कहा कि एक सफल शिक्षक वही है जिसमें सकारात्मकता हो और जो कभी ना खुद उम्मीद का दामन छोड़े और ना ही कभी अपने शिष्य को छोड़ने दे। अगर एक शिक्षक ही उम्मीद ना रखे तो एक शिष्य को भी जीवन का सही रास्ता नहीं मिल सकेगा। जिला संगठन मंत्री द्वारिका राम ने कहा कि बाहर की दुनिया एवं उससे जुड़े सही और गलत रास्तों का चयन एक शिष्य अपने शिक्षक के माध्यम से ही सीखता है।
    मौके पर संयुक्त सचिव अमरनाथ दास और राजेश सिन्हा , शिक्षक विजय सिंह ,शशि शेखर सिंह ,दुर्गेश कुमार दुबे , रंजीत कुमार ,महेंद्र प्रसाद चौधरी ,रामचंद्र सिंह, छोटे नारायण शर्मा , प्रमोद कुमार राय, सुभाष सिंह ,सुभाष सिंह ,शंभू सिंह, विभाकर सिंह ,सुनील कुमार, नंदलाल सोरेन ,रवि कुमार रवि ,जितेंद्र भगत ,मिलन सोरेन, विष्णु लाल हेंब्रम सरोज खरवार, उदय नारायण प्रसाद , सुरेश प्रसाद ,दिलीप सिंह ,रंजन कुमार , विद्या सागर ,शिक्षिका सुनीति कुमारी ,सुष्मिता डे,सिंधु कुमारी सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे । कार्यक्रम का मंच संचालन मीडिया प्रभारी दिनेश करमाली ने किया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान जामताड़ा जिला के विभिन्न विधालयो मे एक मांग वेतनमान के समर्थन मे शिक्षक दिवस के अवसर पर काला बिल्ला लगाकर कार्य किया
    Next Article दुनिया का अंधकार अशिक्षा है, इसे शिक्षक ही मिटा सकते हैं: आनंद बिहारी दुबे

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    June 7, 2026

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    June 7, 2026

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

    15वें वित्त आयोग योजना के तहत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास

    सरायकेला कांग्रेस के महासचिव ब्रजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से की मुलाकात, संगठन सशक्तीकरण पर हुई अहम चर्चा

    एनएच-33 पर ऑटो की भीषण भिड़ंत, छह घायल, सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.