Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूर्य मंदिर की आड़ में धंधा करने वालों की पोल-पट्टी खोलूँगा: विधायक सरयू राय
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    सूर्य मंदिर की आड़ में धंधा करने वालों की पोल-पट्टी खोलूँगा: विधायक सरयू राय

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सूर्य मंदिर की आड़ में धंधा करने वालों की पोल-पट्टी खोलूँगा:
    विधायक सरयू राय

    संवाददाता सम्मेलन में विधायक सरयू राय ने कहा कि सूर्य मंदिर की आड़ में धंधा करने वालों की पोल-पट्टी खोलूँगा और सरकार की कीमती जमीन और उस पर सरकारी खर्च से बनी संरचनाओं पर कब्जा जमाने की उनकी साजिश का पर्दाफाश करूँगा

    श्री राय ने कहा कि तथाकथित सूर्य मंदिर समिति का रजिस्ट्रेशन रद्द करने के लिये पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने पत्रांक 2162, दिनांक 29.12.2022 द्वारा निबंधन महानिरीक्षक को लिखा है. निबंधन महानिरीक्षक कार्यालय ने पत्रांक 13/नि॰, विविध संस्था 01/2023 45/नि॰, दिनांक 24.01.2023 से इस बारे में समिति से स्पष्टीकरण पूछा है कि क्यों नहीं इसका निबंधन रद्द किया जाए.

    तथाकथित सूर्य मंदिर समिति ने स्वयं अपनी बाउंड्री माननीय सांसद महेश पोद्दार की सांसद निधि से 2021 में करा लिया है. मेरी विधायक निधि से जो भी योजनाएँ स्वीकृत हुई हैं वे सभी सूर्य मंदिर समिति की बाउंड्री से बाहर हैं. बाउंड्री से बाहर की सरकारी जमीन पर सूर्य मंदिर समिति कब्जा करना चाहती है.

    झारखंड सरकार के आदेश पर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम ने समस्त सरकारी जमीन और इसपर खड़ी संरचनाओं को अधिकृत कर इसका मालिकाना एक साल से अधिक समय पहले जेएनएसी को दे दिया है. गत वर्ष छठ व्रत के समय समिति ने शंख मैदान में जो कार्यक्रम किया था उसके लिये बाजाप्ता जिला प्रशासन से लिखित अनुमति लिया था. प्रशासन की अनुमति से कोई भी यहाँ कार्यक्रम कर सकता है. परंतु प्रशासन द्वारा स्वीकृत योजनाओं को समिति लागू नहीं होने देना चाहती है और इस भूखंड को अपने कब्जा में लेना चाहती है.

    सूर्य मंदिर परिसर में और सरकारी जमीन पर विधायक निधि, सांसद निधि, पर्यटन विभाग की निधि आदि से कई संरचनाएँ खड़ी बतायी गई हैं. परंतु जमीन पर ये कहाँ हैं पता नहीं चलता. पूरी योजनाओं की सूची संलग्न है. इसमें से कोई भी देख सकता है.

    सूर्य मंदिर समिति की आड़ में जमशेदपुर स्थित भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष खेल खेल रहे हैं. विधानसभा चुनाव की हार पचा नहीं पा रहे हैं. चुनाव हार जाने के बाद भी ताल तिकड़म से बाज नहीं आ रहे हैं. मेरे विकास कार्यों को सूर्य मंदिर परिसर में लागू नहीं होने देना चाहते हैं. इस स्थान पर अपने, अपने परिवार और चट्टे-बट्टों का कब्जा बरकरार रखना चाहते हैं. पूर्व की तरह यहाँ उनका व्यवसाय चलाने की साजिश रच रहे है.

    सूर्य मंदिर परिसर आम जनता का है. इस पर सबका बराबर अधिकार रहेगा. सब अपना कार्यक्रम करेंगे, यहाँ निर्भीक आना जाना करेंगे. कोई इनसे वसूली नहीं करेगा. कोई यहाँ परिसर में घुसने के लिए टिकट नहीं वसूलेगा. यह परिसंपत्ति अब सरकार के कब्जा में है. जेएनएसी के कब्जा में है.

    विधायक सरयू राय ने कहा मैं यह बात जमशेदपुर के घर घर तक पहुँचाऊँगा. भाजपा कार्यकर्ताओं तक पहुँचाऊँगा. पूरे झारखंड तक पहुँचाऊँगा. इनकी पोल खोलूँगा. आज से यह पोल खोल अभियान शुरू हो गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन जिला शाखा जामताड़ा कंबाइंड बिल्डिंग शिशु बागान में बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया ने की,89 राशन डीलरों को नहीं हुआ खाद्यान्न भुगतान, की गई चर्चा
    Next Article सूर्य मंदिर परिसर के छठ घाट तालाब में स्विमिंग पूल और आध्यात्मिक स्थल शंख मैदान में बास्केटबॉल कोर्ट निर्माण कार्य को लेकर शहर के आक्रोशित धर्मप्रेमियों ने निकाला मशाल जुलूस, विभिन्न थाना क्षेत्र के मशाल जुलूस में हजारों लोग हुए शामिल

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.