Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त कुलदीप चौधरी व पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के संयुक्त अध्यक्षता में NCORD की बैठक
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर

    उपायुक्त कुलदीप चौधरी व पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के संयुक्त अध्यक्षता में NCORD की बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उपायुक्त कुलदीप चौधरी व पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के संयुक्त अध्यक्षता में NCORD की बैठक
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी व पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष शेखर के संयुक्त अध्यक्षता में एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), पोड़ाहाट-चक्रधरपुर/जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक-मुख्यालय, सदर/मुफ्फसिल थाना प्रभारी सहित अन्य सलंग्न पदाधिकारी की उपस्थिति में NCORD (नार्को कॉर्डिनेशन सेंटर) की बैठक आहूत की गई।

     

    बैठक में सर्वप्रथम उपायुक्त के द्वारा विगत बैठक की कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन का अवलोकन किया गया। बैठक में मादक पदार्थ की खेती के लिए उपयोग की जा रही भूमि जैसे- वनक्षेत्र, रैयत, गैरमजरुआ आदि को चिन्हित कर वहां मौजूद मादक पदार्थ के फसल को विनष्ट करने तथा मादक पदार्थ की खेती में संलिप्त लोगों को प्रखंड/थाना स्तर पर चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करने एवं कृत कार्रवाई से जिला कार्यालय को अवगत कराते हुए प्राथमिकि दर्ज करने का सख्त निर्देश दिया गया। साथ ही मादक पदार्थ के सेवन के दुष्प्रभाव के बारे में आमजन के बीच जन जागरूकता फैलाने के लिए जिला जनसंपर्क कार्यालय, जेएसएलपीएस, जिला समाज कल्याण, विद्यालय, जन वितरण प्रणाली के डीलर आदि के माध्यम से वृहद स्तर पर संदेश भी प्रसारित करवाया जाए।

     

     

    बैठक में उपायुक्त के द्वारा जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा गया कि मादक पदार्थ की अवैध खेती से संबंधित शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मादक फसल को 14 फरवरी 2025 तक विनष्ट कर समेकित प्रतिवेदन जिला कार्यालय को आवश्यक रूप से उपलब्ध करवाया जाए।

     

     

    इसके साथ ही अवैध फसलों की खेती के विरुद्ध क्षेत्र में सतत निगरानी रखने तथा प्रत्येक माह की जा रही कार्रवाई का प्रतिवेदन भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा मादक पदार्थ के उत्पादन को रोकने के लिए स्थानिक मानव संसाधन से समन्वय स्थापित कर संलग्न जमीन पर खेती-बाड़ी, पौधारोपण, बागवानी करने के लिए लोगों को प्रेरित करने का कार्य भी प्राथमिकता के तौर पर किया जाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसूचना भवन चाईबासा में कलाकृतियों की प्रदर्शनी का किया गया आयोजन
    Next Article क्या बजट आम आदमी की उम्मीदों पर खरा उतरेगा?

    Related Posts

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    June 18, 2026

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    June 18, 2026

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.