गढ़हारा, बेगूसराय :किऊल गांव में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता अमित ठाकुर एवं संचालन सचिन मेहता ने किया। उपस्थित लोगों के द्वारा बाबा साहब की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए छात्र नेता सचिन मेहता ने कहा कि पूज्य बाबासाहेब भारतीय संविधान के शिल्पकार होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता के अमर पुरोधा थे, जिन्होंने शोषितों और वंचितों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वह एक विश्व स्तरीय वकील, समाज सुधारक थे, जिन्होंने आजादी के बाद देश को सही दिशा में आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया था। मौके पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह ने कहा कि हमें गर्व है कि पूरा देश बाबा साहब के लिखे संविधान पर चल रहा है। हमें उनके बताए मार्गों पर चल कर उनके सपनों को पूरा करना है और देश का विकास करना है। बच्चों के बीच किताब, कलम, कॉपी देकर प्रोत्साहित किया गया। अमित ठाकुर एवं गोविंद आर्य ने कहा कि अंग्रेजों की गुलामी की बेड़ी तोड़कर, भारत लगभग 200 सालों बाद आजाद हुआ, लेकिन देश को सुचारू ढंग से चलाने के लिए कानून की जरूरत थी, इस तरह डॉ. भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में भारतीय संविधान का गठन किया गया और बाबा साहेब आजाद भारत के पहले कानून मंत्री बनें। कार्यक्रम में शामिल लोगों में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष यशस्वी आनंद , राष्ट्रवादी विचारक जितेंद्र कुमार, कृष्णा मुरारी कुमार , गौतम कुमार, संजय कुमार, रंजीत पासवान गोलू कुमार, सौरभ, कल्पना एवं दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।