मुसर्रत खातून बनी भाजपा आजादनगर मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी आजादनगर मंडल में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्योति अधिकारी एवं आजादनगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन के सहमति से मुसर्रत खातून को आजादनगर मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाया गया है।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद एवं मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन , मंडल पदाधिकारियों द्वारा महिला मोर्चा अध्यक्ष मुसरत खातून को सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद, मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन, महिला मोर्चा अध्यक्ष मुसर्रत खातून ,मंडल मंत्री गुलनार खान, महिला मोर्चा महामंत्री माधुरी सिंह, मंतशा खान, सोनू दिलावर खान सद्दाम अफजल और महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।