Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी, 20 करोड़ की रकम भी मांगी
    Breaking News Business Headlines कारोबार राष्ट्रीय

    मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी, 20 करोड़ की रकम भी मांगी

    News DeskBy News DeskOctober 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी, 20 करोड़ की रकम भी मांगी

    देश के बड़े उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देनेवाले ने मुकेश अंबानी से 20 करोड़ रुपये की मांग की है और कहा है कि अगर वे पैसे नहीं दिए गए तो उन्हें जान से हाथ धोना पड़ेगा। सूत्रों ने बताया कि 27 अक्तूबर के दिन मुकेश अंबानी की ईमेल आईडी पर एक अज्ञात शख़्स ने धमकी भरा ईमेल भेजा।

    पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

    धमकी भरे ईमेल में लिखा था- “IF you don’t give us 20 crore rupees, we will kill you, we have the best shooters in india” (अगर तुमने हमें 20 करोड़ रुपये नहीं दिए तो हम तुम्हें मार डालेंगे, हमारे पास भारत के सबसे अच्छे निशानेबाज हैं।) इस ईमेल के मिलने के बाद मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत के आधार पर गामदेवी पुलिस ने अज्ञात शख़्स के ख़िलाफ़ IPC की धारा 387 और 506 (2) के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पहले भी मिल चुकी है धमकी

    ऐसा नहीं है कि मुकेश अंबानी को पहली बार धमकी मिली है। इससे पहले इसी साल फरवरी महीने में नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम में एक शख्स ने फोन कर मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में ब्लास्ट करने की धमकी दी थी। धमकी मिलने के तुरंत बाद एंटीलिया की सुरक्षा और सख्त कर दी गई थी।

    20 करोड़ की रकम भी मांगी मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेयाय ओपी क्षेत्र अंतर्गत पाली चुरमनचक बहियार में करीब सात बीघे जमीन में अवैध रूप से बांस बल्ला लगा कर झोपड़ी किया खड़ा ।
    Next Article IT मंत्री का बड़ा बयान, अब TATA ग्रुप भारत में बनाएगा iPhone

    Related Posts

    UCIL में ठेका मजदूरों के बकाया वेतन और बोनस पर भड़की यूनियन, प्रबंधन को लिखा पत्र

    October 21, 2026

    काण्ड्रा में 75वें वर्ष पर रावण दहन, उमड़े हजार दर्शक

    October 21, 2026

    जमशेदपुर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन: श्रद्धा, उत्साह और कड़ी सुरक्षा के बीच विदाई

    October 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    UCIL में ठेका मजदूरों के बकाया वेतन और बोनस पर भड़की यूनियन, प्रबंधन को लिखा पत्र

    काण्ड्रा में 75वें वर्ष पर रावण दहन, उमड़े हजार दर्शक

    जमशेदपुर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन: श्रद्धा, उत्साह और कड़ी सुरक्षा के बीच विदाई

    चार दिवसीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर संपन्न

    हल्दीपोखर में ताला तोड़कर 30 हजार नकद और जेवरात की चोरी

    नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, पोटका में धूमधाम से मना दशहरा

    गम्हरिया-कांड्रा में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ दुर्गोत्सव

    विजयादशमी पर रावण दहन: जमशेदपुर में निकली भव्य शोभायात्रा, विकास सिंह ने किया पुतला दहन

    एकता और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ वास्तु विहार वेलफेयर सोसाइटी का मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन

    कदमा में पेट्रोल पंप के पास हंगामा: नशे में युवकों ने की मारपीट और पथराव, कर्मचारी घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.