*दिशोम गुरु के स्वास्थ्य होने के लिए यज्ञ हवन*
जमशेदपुर में राज्य के स्वास्थ मंत्री एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जल्द स्वास्थ होने की कामना को लेकर कांग्रेस कदमा मंडल के द्वारा सोनारी कागलनगर स्थित साई मंदिर में पूजन एवं हवन किया गया। आप को बता दें कि विगत दिनों राज्य के स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन व उनकी धर्मपत्नी कोरोना पोजेटिव पाए गए थे। जिसके बाद राज्य भर में उनके जल्द स्वास्थ लाभ के लिए दवाओं के साथ साथ दुआओं पर भी जोर दिया जा रहा है। शुक्रवार को सोनारी कागलनगर स्थित साईं मंदिर में दोनों के स्वास्थ लाभ के लिए पूजा अर्चना की गई। वही सभी ने भगवान से दोनो के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान संजय तिवारी ने कहा दोनों के स्वास्थ लाभ के लिए शुक्रवार को सोनारी स्थित साईं मंदिर में विशेष पूजा अर्चना एवं हवन किया गया। उम्मीद है कि दोनों जल्द स्वस्थ होकर फिर से झारखंड वासियों के सेवा लिए कुशल पूर्वक खड़े उठाएंगे।