Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » MP: कमलनाथ का बड़ा वादा- कांग्रेस की सरकार आने पर 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट तक आधा होगा बिल
    Headlines

    MP: कमलनाथ का बड़ा वादा- कांग्रेस की सरकार आने पर 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट तक आधा होगा बिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    MP: कमलनाथ का बड़ा वादा- कांग्रेस की सरकार आने पर 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट तक आधा होगा बिल
    इंदौर. कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद अगर मध्यप्रदेश में हमारी सरकार बनती है तो 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी. कमलनाथ ने कहा, मध्यप्रदेश में अभी 100 यूनिट के लिए 100 रुपये का बिल चुकाना होता है. इसके बाद पूरा पैसा लगता है. हम सरकार में आते हैं तो 100 यूनिट बिजली बिल माफ करेंगे. साथ ही 200 यूनिट तक बिल हाफ करने का वादा कर रहे हैं.

    उन्होंने यह बात गुरुवार शाम को इंदौर में कही. वे यहां एक निजी होटल में व्यापारिक संगठनों और अन्य सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों के साथ आमने-सामने की चर्चा करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर परिवार की आय बढ़े, हमारी सरकार इस पर फोकस करेगी. कमलनाथ ने इंदौर से पहले बदनावर में भी गुरुवार को ही यह घोषणा की थी.

     

     

     

    सरकार ने 3 लाख 30 हजार करोड़ कर्ज का क्या किया

    इंदौर में कमलनाथ ने कहा, ‘शिवराज सरकार ने 3 लाख 30 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया है. इस कर्ज को चुकाने के लिए और कर्ज लेना पड़ेगा. लेकिन इस कर्ज का उपयोग क्या किया? क्या सरकार द्वारा लिए गए कर्ज से प्रदेश के पेंशनर्स को लाभ हुआ? क्या आशा-उषा कार्यकर्ताओं को लाभ हुआ? क्या हमारे संविदाकर्मियों को लाभ हुआ? क्या प्रदेश के आउटसोर्स कर्मचारियों को लाभ हुआ? सरकार ने किसे बड़े-बड़े ठेके दिए हैं, ये सबको पता है. चर्चा के बाद कमलनाथ नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे द्वारा आयोजित श्री खाटू श्याम जी भजन संध्या में भी शामिल हुए.

    हमारा इंट्रेस्ट निवेश को अट्रैक्ट करने में

    पूर्व सीएम कमलनाथ ने भजन संध्या में कहा, मुझे आज भी याद है कि किस उम्मीद पर पीथमपुर बना था, कैसे आगे बढ़ा पीथमपुर. हमारा इंट्रेस्ट निवेश को अट्रैक्ट करने में है. निवेश का अट्रैक्शन तब हो सकता है, जब प्रदेश के प्रति विश्वास बढ़े. अगला चुनाव तय करेगा कि मध्यप्रदेश का भविष्य कैसा होगा? हम चाहते हैं कि किसानों की जेब में पैसे हों. उनके बच्चे अच्छी पढ़ाई कर सकें.

     

     

     

    पीसीसी चीफ ने कहा, जब मैं मुख्यमंत्री था तो ढाई महीने आचार संहिता और लोकसभा चुनाव में चले गए. इसके बावजूद हमने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया. वह किसान इंदौर के बाजार में आकर कुछ खरीदी करता है तो यहां का व्यापार चलता है. आज बीजेपी को सीएम को किसान और बहनें याद आ रही हैं. आज उनको छोटा व्यापारी नजर आ रहा है. 18 साल नजर नहीं आया. घोषणा मशीन आप बन सकते हैं. मगर जनता बहुत समझदार है, खासकर इंदौर की जनता.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleRBI का बड़ा निर्णय: 2000 के नोट सर्कुलेशन से बाहर होंगे, 30 सितंबर तक बदल सकेंगे, एक बार में अधिकतम 10 नोट चेंज होंगे
    Next Article आईपीएल 2023 : खत्म हुआ पंजाब का सफर, राजस्थान रॉयल्स की आखिरी ओवर में रोमांचक जीत

    Related Posts

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    June 18, 2026

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    June 18, 2026

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.