Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मलेशिया में गैस पाइप फटने से लगी भीषण आग में 100 से अधिक लोग झुलसे, 49 मकान क्षतिग्रस्त
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय अपराध

    मलेशिया में गैस पाइप फटने से लगी भीषण आग में 100 से अधिक लोग झुलसे, 49 मकान क्षतिग्रस्त

    News DeskBy News DeskApril 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुआलालंपुर : मलेशिया में कुआलालंपुर के बाहरी इलाके में गैस पाइपलाइन फटने से मंगलवार को लगी भीषण आग में 100 से अधिक लोग घायल हो गए और कई मकानों में भारी नुकसान हुआ।

    कुआलालंपुर के बाहर ‘पुत्रा हाइट्स’ में एक गैस स्टेशन के पास लगी आग की लपटें कई किलोमीटर ऊपर तक दिखाई दे रही थीं और कई घंटों तक धधकती रही।

    यह घटना सार्वजनिक अवकाश के दिन हुई क्योंकि मलेशिया में बहुसंख्यक मुस्लिम ईद के दूसरे दिन जश्न मनाते हैं।

    राष्ट्रीय तेल कंपनी ‘पेट्रोनास’ ने एक बयान में कहा कि उसकी एक गैस पाइपलाइन में सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर आग लगी और प्रभावित पाइपलाइन को बाद में बाकी लाइनों से काट दिया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने कहा कि वाल्व बंद करने से आग बुझ जाएगी।

    मध्य सेलंगोर राज्य के अग्निशमन विभाग ने ‘स्टार’ अखबार को बताया कि 20 मंजिल जितनी ऊंची लपटों वाली आग पर अपराह्न पौने तीन बजे काबू पा लिया गया।

    ‘बरनामा न्यूज’ एजेंसी ने सेलंगोर के ‘डिप्टी पुलिस चीफ’ मोहम्मद जैनी अबू हसन के हवाले से बताया कि कम से कम 49 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 112 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 63 को झुलसने और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य चोटिल हैं।

    सेलंगोर के मुख्यमंत्री अमीरुद्दीन शारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा उपाय के तौर पर आस-पास के मकानों से निवासियों को तुरंत बाहर निकाल लिया। उन्होंने कहा कि स्थिति के नियंत्रण में आने तक उन्हें अस्थायी रूप से पास की एक मस्जिद में रखा जाएगा।

    आग लगने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमैं हर मैच में अपने प्रदर्शन में एक-डेढ़ प्रतिशत का सुधार करना चाहता हूं: अर्शदीप
    Next Article मलेशिया में गैस पाइप फटने से लगी भीषण आग 100 से अधिक लोग झुलसे, कई मकान क्षतिग्रस्त

    Related Posts

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    July 11, 2026

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    July 11, 2026

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.