Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तुलसी भवन में मासिक ‘कथा मंजरी’ का आयोजन 
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    तुलसी भवन में मासिक ‘कथा मंजरी’ का आयोजन 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तुलसी भवन में मासिक ‘कथा मंजरी’ का आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    शनिवार, 6 दिसम्बर को सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “कथा मंजरी” सह हिन्दी के चार लोकप्रिय साहित्यकारों यशपाल, रघुवीर सहाय , इलाचंद्र जोशी एवं बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ की जयंती समारोह आयोजित की गई ।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद तथा संचालन साहित्य समिति के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द्र झा ने की ।

    दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई । सरस्वती वंदना डाॅo वीणा पाण्डेय ‘भारती’ ने प्रस्तुत किया । स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन कार्यकारिणी के प्रसन्न वदन मेहता ने दिया । तत्पश्चात यशपाल, रघुवीर सहाय , इलाचंद्र जोशी एवं बालकृष्ण शर्मा नवीन का साहित्यिक जीवन परिचय क्रमश: रीना सिन्हा, उपासना सिन्हा, बलविन्दर सिंह तथा वसंत जमशेदपुरी ने विस्तार से प्रस्तुत किया । कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति, तुलसी भवन के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅo यमुना तिवारी ‘व्यथित’ द्वारा दी गई ।

    कार्यक्रम के दुसरे सत्र ‘कथा मंजरी’ के मौके पर विभिन्न विषयों को स्पर्श करती हुई कुल 7 कहानियों के अलावा वसंत जमशेदपुरी द्वारा एक समसामयिक गंभीर आलेख ‘लोकार्पण की बाढ और पाठकों का अभाव’ का पाठ किया गया, इन सबकी समीक्षात्मक टिप्पणी कथा पाठ के उपरान्त राम नन्दन प्रसाद ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य के दौरान की ।

    इस अवसर पर मुख्य रुप से डाॅo यमुना तिवारी व्यथित, सुरेश चन्द्र झा, रीना सिन्हा सलोनी, वीणा कुमारी नंदिनी, उपासना सिन्हा, शक्ति श्रीवास्तव, रेखा सहाय, हरभजन सिंह रहबर, सुजय कुमार सहित अनेक साहित्यकारों की उपस्थिति रही।

    तुलसी भवन में मासिक 'कथा मंजरी' का आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित 
    Next Article सीपीआई ने अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि दी

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.