Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र और हरियाणा में जीत के बाद बोले मोदी-शाह राज्योंके विकास के लिए करेंगे काम
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    महाराष्ट्र और हरियाणा में जीत के बाद बोले मोदी-शाह राज्योंके विकास के लिए करेंगे काम

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 24, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता का विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भरोसा करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए गुरुवार को कहा कि विधानसभा में भाजपा की सरकार होने से राज्यों को डबल फायदा होगा और वहां विकास एवं जनकल्याण की योजनाओं का तेज गति से कार्यान्वयन होगा। मोदी ने भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित एक अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं सबसे पहले दिवाली का आरंभ होने से पूर्व ही महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता ने भाजपा और हमारे साथियों के प्रति जो विश्वास जताया है, जो आशीर्वाद दिए हैं इसके लिए मैं उनका अंत:करण से अभिनंदन करता हूं, उनका साधुवाद करता हूं।”
    प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में हमें गत चुनाव में पूर्ण बहुमत नहीं मिला था, हरियाणा में सिर्फ 2 सीटों का बहुमत था, इसके बावजूद भी दोनों मुख्यमंत्रियों ने बेदाग सरकार चलायी और सबको साथ लेकर दोनों राज्यों की जो सेवा की और अविरत कार्य करते रहे, ये उसी का परिणाम है कि उनपर जनता ने दोबारा अपना विश्वास जताया है। मोदी ने चुनाव परिणामों को भाजपा की बड़ी उपलब्धि एवं गौरव की बात बताते हुए कहा कि जनता ने भाजपा को दोबारा मौका दिया है तो महाराष्ट्र एवं हरियाणा में हम पिछले पांच साल की तुलना में अधिक मेहनत करेंगे और जो विश्वास जनता ने व्यक्त किया है, उसे अपने त्याग तपस्या से बनाये रखने का भरसक प्रयास करेंगे।
    महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मनोहर लाल एवं देवेन्द्र फड़नवीस ने जिस प्रकार से समभाव से सबको साथ लेकर सफलता पूर्वक ‘जीरो करप्शन’ सरकार चलायी है, उसी से उन्हें दोबारा जनता का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में गत विधानसभा चुनाव से अपने वोट में तीन प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करते हुए हम सबसे बड़े दल बनकर उभरे हैं और इसके लिए वह हरियाणा की जनता का धन्यवाद करना चाहते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसभी के सामूहिक सहयोग से कुपोषण मुक्त जिला बनेगा देवघरःउपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय
    Next Article कृषि विभाग और जिला प्रशासन का अथक प्रयास अब सार्थक हो रहा है, सरकार किसानों के हित में लगातार जुटी हुई है:रघुवर दास

    Related Posts

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.