महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी सरकार पूर्णतः फेल, नौजवानों के भविष्य से खिलवाड कर रही है – आनन्द बिहारी दुबे
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस, पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर टेल्को प्रखण्ड कांग्रेस एवं मण्डल कमिटी के तत्वावधान में नुक्कड सभा का आयोजन शहीद भगत सिंह चौक, जेम्को में रविवार को आयोजित किया गया। सर्वप्रथम शहीद ए आजम भगत सिंह जी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी नरसंहार में मृत हुए लोगो के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा दो मिनट का मौन रख कर जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।
नुक्कड सभा को मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने संबोधित कर करते हुए कहा कि देश में महंगाई चरम पर है। मध्यम और गरीब परिवार क्या खायेंगे, अब तो भाजपा सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर के मुल्य में 50रु बढा कर हर रसोई घर पर कहर ढा रही है। देश में दिनों दिन शिक्षित बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है। भारत सरकार और सार्वजनिक उपक्रमों से नौकरी के अवसर कम किये जा रहे है। सार्वजनिक उपक्रमों को बेचा जा रहा है। रेलवे से नौकरी समाप्त कर, रेलवे को प्राईवेट करने पर केन्द्र सरकार तुली है। बेरोजगार नौजवान पढ़ लिख कर क्या करेंगे। मोदी बताए। इस भयावह बेरोजगारी और महंगाई से मोदी सरकार को तनिक भी फर्क नही पड़ता है। भाजपा के अंध भक्तों को महंगाई, बेरोजगारी दिखती ही नही है।