बागडेहरी मंडल के कार्यसमिति की हुई बैठक।
कुंडहित (जामताड़ा): रविवार को प्रखंड सिकंदरपुर स्कूल मैदान में भारतीय जनता पार्टी बागडेहरी मंडल के कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बागडेहरी मंडल अध्यक्ष बनमाली मंडल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र मंडल तथा प्रदेश नेत्री बीथिक झा उपस्थिति थी ।बैठक की शुरुआत वंदे मातरम के साथ की गई। बैठक के दौरान संगठन मजबूती को लेकर चर्चा करते हुए बुथ कमेटी बनाने की कार्रवाई जल्द से जल्द पूरा करने का निर्णय लिया गया। संगठन के मद्देनजर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही दिव्य काशी भव्य काशी अभियान को लेकर चर्चा की गई। मौके पर पूर्वा 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप पैतन्डी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शांति धिवार फ़टीक गोप,नंदा चौधरी, राजू राय ,परितोष राय ,पाखु गोप आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।