बिहार में 15 विपक्षी दलों की बैठक, ‘मिशन 2024’ के लिए साझा रणनीति पर मंथन
विपक्ष के 15 प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना में जारी है। इसमें वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके दल भाजपा को कड़ी चुनौती देने के मकसद से एक मजबूत मोर्चा बनाने की रणनीति पर मंथन किया जाएगा।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस बैठक की मेजबानी कर रहे हैं। यह बैठक मुख्यमंत्री आवास ‘1 अणे मार्ग’ पर हो रही है।
बैठक में यह दिग्गज शामिल : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तमिलनाडु सीएम स्टालीन, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, NCP प्रमुख शरद पवार और कई अन्य नेता इस बैठक में भाग ले रहे हैं।