Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मेरठ: मुठभेड़ के बाद हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से एक हेड कांस्टेबल घायल
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से

    मेरठ: मुठभेड़ के बाद हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से एक हेड कांस्टेबल घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मेरठ: मुठभेड़ के बाद हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से एक हेड कांस्टेबल घायल

     

    मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने हत्या के मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और इस दौरान बदमाशों की गोली से एक पुलिसकर्मी को भी घायल हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस की गोली लगने से बदमाश भी घायल हुए हैं और उनके पास से एक पिस्तौल, तमंचा, कारतूस और हत्या की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

    पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की पहचान हस्तिनापुर के गांव किशनपुर के निवासी छंग्गा उर्फ बलवीर (27) और फौता उर्फ मनमीत (27) के रूप में हुई है जो दो अप्रैल को परमजीत सिंह उर्फ गुल्ला की हत्या में संलिप्त थे। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

    अधिकारी ने बताया कि हस्तिनापुर थाने की पुलिस रविवार रात जम्बूदीप चौराहे पर वाहनों की जांच कर रही थी तभी एक मोटसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे जिन्हें रुकने का इशारा किया गया लेकिन वे जंगल की तरफ भागने लगे।

    उन्होंने बताया कि पुलिस टीम के पीछा करने दौरान बदमाशों की मोटरसाइकिल फिसल गई और पुलिस ने जब आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने गोली चला दी जिससे हेड कांस्टेबल तरुण मलिक घायल हो गया।

    मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों के पैर में गोली मार दी और उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल के हाथ में गोली लगी है। पुलिसकर्मी और घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

     

    गोली लगने से एक हेड कांस्टेबल घायल मेरठ: मुठभेड़ के बाद हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामनवमी पर बवाल: धालभूमगढ़ में मंदिर के पास मांस मिलने से तनाव, NH-18 जाम
    Next Article गुजरात में 64 साल बाद हो रहे अधिवेशन में चुनावी किस्मत संवारने की रूपरेखा तय करेगी कांग्रेस

    Related Posts

    हिमालय की प्रदूषण-मुक्ति भी हो पहाड़ी तीर्थयात्रा का उद्देश्य

    October 10, 2026

    संकल्प का शोर, सवालों की गूंज

    October 10, 2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Reseña de Novibet: bonos, juegos y pagos en 2026

    Spinsbara Bonusmechanik Und Promotions – Spielerfokus

    हिमालय की प्रदूषण-मुक्ति भी हो पहाड़ी तीर्थयात्रा का उद्देश्य

    संकल्प का शोर, सवालों की गूंज

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    Reseña de JackpotCity: bonos, juegos y pagos

    चांडिल थाना के सामने हादसा, टैंकर ने बाइक सवार को कुचला

    आज सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा मेगा हेल्प डेस्क कैंप

    हिंडाल्को और आईडीटीआर के बीच कौशल विकास पर करार

    एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली तीन रेलवे हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.