टोपाटांड पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मीना देवी निर्विरोध चुनी गई पंचायत समिति
नारायणपुर/ जामताड़ा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 में नारायणपुर प्रखंड के टोपाटांड पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पद के प्रत्याशी मीना देवी टोपाटांड पंचायत से निर्विरोध चुनाव जीत हासिल की है।निर्विरोध चुनाव जीत हासिल करने के बाद 2 मई 2022 को अनुमंडल कार्यालय जामताड़ा में जिला अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किये थे।बतादें कि नारायणपुर प्रखंड के टोपाटांड पंचायत से इससे पूर्व मीना देवी के पति दलगोबिन्द रजक पंचायत चुनाव में पंचायत समिति सदस्य के पद पर विजयी होकर नारायणपुर प्रखंड के उपप्रमुख बने थे।उपप्रमुख दलगोबिन्द रजक का कार्यकाल बहुत ही अच्छा ओर लोगों से मिलनसार रहने के कारण दूसरी बार उनकी पत्नी टोपाटांड पंचायत से निर्विरोध चुनाव जीत कर लोगों की सेवा करने का संकल्प लिये हैं। जिससे इस क्षेत्र के लोग उनकी इस निर्विरोध जीत पर उन्हें बधाई देकर खुशियाँ मना रहे हैं।
फोटो :- जिले के एसडीओ संजय कुमार पांडेय से निर्विरोध जीत का प्रमाण पत्र पाते मीना देवी