Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आज है मौसमी चौधरी की जयंती, मां ने लगाई न्याय की गुहार,आरोप- पहले पुलिस फिर बिकी सीबीआई, गलत गवाही का दबाव
    Breaking News Business Headlines अपराध कारोबार झारखंड राजनीति

    आज है मौसमी चौधरी की जयंती, मां ने लगाई न्याय की गुहार,आरोप- पहले पुलिस फिर बिकी सीबीआई, गलत गवाही का दबाव

    News DeskBy News DeskFebruary 28, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आज है मौसमी चौधरी की जयंती, मां ने लगाई न्याय की गुहार,आरोप- पहले पुलिस फिर बिकी सीबीआई, गलत गवाही का दबाव
    किसी भी सरकार ने मदद नहीं की।

    सीबीआई दुर्घटना मानने का दबाव डालती है!

    मामले के तार Dr प्रभात हत्याकांड से जुड़े,मौसमी कांड क्या है?

    आज ट्रेनी एयर होस्टेस मौसमी चौधरी की जयंती है।कोविड को देखते हुए मां तापसी चौधरी ने सार्वजनिक जगह पर कोई कार्यक्रय करने की जगह घर पर ही मौसमी के चित्र की पूजा कर और शंख बजाकर श्रद्धांजलि दी।सामाजिक कार्यकर्ता राधाकांत ओझा भी मौसमी के घर पहुंचे और तापसी चौधरी के साथ मिलकर श्रद्धांजलि दी।

    मौसमी कांड क्या है?

    आहा संस्थान की ट्रेनी एयर होस्टेस मौसमी चौधरी को होटल सोनेट से 9मई को संदिग्ध परिस्थितियों में टीएमएच लाया गया था जहां पहले आईसीयू फिर सीसीयू में इलाजरत रहने के बाद 20 मई को उसे मृत घोषित किया गया था।मां तापसी चौधरी ने बेटी के साथ होटल में दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया था। मां का स्पष्ट कहना था कि मौसमी की हत्या 9मई 2021 को ही हो गई थी और टीएमएच में तत्कालीन टाटा स्टील के वीपी पार्थो सेन गुप्ता के दबाव पर जबरन मौसमी के शव को रखा गया था . बाद में 20मई को उसे मृत घोषित किया गया था। मां का आरोप है कि होटल मालिक की पहुंच टाटा के अधिकारियों और पुलिस तक होने की वजह से पुलिस लेवल पर मामले की लीपापोती कर दी गई।

    बाद में हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दो दो बार सीबीआई जांच हुई लेकिन न्याय नहीं मिला।मां ने आरोप लगाया है कि रसूखदार आरोपियों की वजह से सीबीआई भी बिक गई।मां को न्यायालय पर भरोसा है।

    मामले के तार Dr प्रभात हत्याकांड से जुड़े

    मां तापसी चौधरी ने मौसमी चौधरी की हत्या के छह महीने के भीतर टीएमएच की इमरजेंसी के हेड Dr प्रभात की हत्या के पीछे भी मौसमी हत्याकांड को वजह बताई है।मां का कहना है कि मौसमी को सबसे पहले टीएमएच के इमरजेंसी में लाया गया था जहां शव के दाखिले को Dr प्रभात ने दाखिला लेने से इंकार कर दिया था। उसके बाद घटना को छुपाने के लिए तत्कालीन टाटा के वीपी पार्थो सेनगुप्ता के दबाव पर मौसमी को पहले आईसीयू और फिर सीसीयू में दाखिल कराया गया।तापसी चौधरी ने आरोप लगाया कि मौसमी किस हालत में टीएमएच लाई गई थी इसके अहम गवाह Dr प्रभात थे जिस वजह से उनकी भी हत्या कर दी गई।

    किसी भी सरकार ने मदद नहीं की।

    मां तापसी चौधरी को इस बात का दुख है कि क ई सीएम आए और ग ए लेकिन किसी ने उनकी बेटी को न्याय दिलाने में मदद नहीं की।तापसी चौधरी ने सरयू राय और रघुवर दास के उन बयानों की कटिंग आज भी रखी है जिसमें उनलोगों ने कहा था कि मौसमी हत्याकांड के तार डा. प्रभात हत्याकांड से जुड़े हैं।उसके अलावा तमाम अन्य सबूतों को लिए वह संघर्षरत है।

    सीबीआई दुर्घटना मानने का दबाव डालती है!

    मां तापसी चौधरी ने आरोप लगाया कि सीबीआई लगातार दबाव बना रही है कि वह अपनी बेटी के साथ हुई घटना को दुर्घटना मान ले और वैसी गवाही दे।लेकिन मां तापसी चौधरी ने मरते दम तक न्याय के लिए लड़ने की बात कही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम जिले के नए उपायुक्त जाधव विजया नारायण राव ने  पूर्व उपायुक्त सूरज कुमार से पदभार ग्रहण किया जिले में निष्ठा पूर्वक कार्यों   को करने का भरोसा दिलाया
    Next Article डीएम ने शिशुओं को पोलियो ड्रॉप पिलाकर पल्स पोलियो कार्यक्रम का किया शुभारंभ

    Related Posts

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    July 3, 2026

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    July 3, 2026

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    July 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार

    झारखंड मुक्ति मोर्चा ने करनडीह में टूटी सड़क और जलजमाव की समस्या पर प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग

    जमशेदपुर बंद की सफलता पर व्यापारियों व नागरिकों का जताया आभार, कानून-व्यवस्था मजबूत रखने की मांग

    गिरिडीह बिल्डिंग बायलॉज उल्लंघन पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, भीम ज्वेलर्स के भवन का अवैध हिस्सा तोड़ना शुरू

    भाजपा का जमशेदपुर बंद राजनीतिक दिखावा और अवसरवादी राजनीति का परिचायक : देबाशीष घोष

    जमशेदपुर बंद को अभूतपूर्व जन समर्थन देकर जनता ने हेमंत सरकार के लचर क़ानून व्यवस्था पर आक्रोश प्रकट किया : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

    अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.