चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
भगवानपुर,बेगूसराय: बुधवार को एक ही घर में दो अर्थी उठ जाने का मामला प्रकाश में आया है मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मेहदौली गांव की एक विवाहिता का सड़क हादसे में इलाज के दौरान मौत हो गई , जिस मृतिका की पहचान मेहदौली निवासी दुर्गेश झा की 22 वर्षीय पत्नी नेहा कुमारी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहा कुमारी अपने चचेरे ससुर लंबोदर झा की मृत्यु की सूचना पाकर उनके अंतिम दर्शन के लिए अपने नैहर बेला खगड़िया से मेहदौली आ रही थी। इसी दौरान थाना क्षेत्र स्थित समसा पिपरा पथ पर कमलापत दहिया के समीप अज्ञात वाहन के झटके से विवाहिता बाइक से गिर गयी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। बाइक चालक उत्तम भी घायल हो गया।ग्रामीणों व परिजनों ने गम्भीर रूप से घायल महिला को प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी में प्राथमिक इलाज हेतु भर्ती कराया। जहां के डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया , जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। एक ही घर में दो लोगों की मौत से घर का माहौल गमगीन हो गया है।मृतका को एक 5 वर्ष की पुत्री भी है जिसके माथे पर से मां का साया उठ गया है।विदित हो कि मृतिका चर्चित वकील मेहदौली निवासी शुभकांत झा के पुत्र वधु थी इस घटना से लोग स्तब्ध हैं।