Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मधुबनी जिले में कई विभागीय कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
    Breaking News बिहार

    मधुबनी जिले में कई विभागीय कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadAugust 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रदीप कुमार नायक की रिपोर्ट

    मधुबनी ,बिहार जल संसाधन विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री संजय कुमार झा ने मधुबनी जिले में आयोजित आज कई विभागीय कार्यक्रमो में भाग लिया। उन्होंने मधुबनी जिले के अंधराठाड़ी प्रखंड अंतर्गत ननौर ग्राम में प्रमाणपुर वितरणी और रेवाड़ी ग्राम में कनकपुर वितरणी से निस्सृत रेवाड़ी लघु नहर से क्षेत्र में हो रही सिंचाई का निरीक्षण किया और इस संबंध में क्षेत्र के किसान भाइयों का उत्साहजनक फीडबैक भी प्राप्त किया। अल्पवृष्टि से उत्पन्न स्थिति के बीच नहर से सिंचाई का पानी मिलने से क्षेत्र के किसानों में खुशी देखी गई।इसके पूर्व उन्होंने मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड अंतर्गत सुगरवे वीयर स्थल पर आयोजित विभागीय कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग द्वारा कार्यान्वित कई योजनाओं का लोकार्पण भी किया। इनमें NH-57 से अररिया-ननियौति सड़क तक तटबंध का पुनर्स्थापन, विस्तारीकरण एवं दोनों तटबंधों पर पक्की सड़क का निर्माण, पश्चिमी कोसी मुख्य नहर के वि.दू. 82.50 पर निर्मित एकपथीय पुल और उग्रनाथ शाखा नहर के वि.दू. 109.22 पर निर्मित एकपथीय पुल का निर्माण कार्य शामिल है। उन्होंने मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड में NH-57 के किनारे अवस्थित मिथिला_हाट में ‘मिथिला हाट भनसा घर’ का उद्घाटन किया और मिथिला की पारंपरिक कला-संस्कृति एवं खानपान का अवलोकन भी किया। मंत्री ने झंझारपुर प्रखंड के जहूरपुर में आयोजित विभागीय कार्यक्रम में मधुबनी जिले के विभिन्न प्रखंडों में बाढ़।एवं कटाव से सुरक्षा के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा कराये गये कार्यों का लोकार्पण किया और क्षेत्रवासियों के साथ संवाद भी किया। उन्होंमें
    मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड अंतर्गत महिनाथपुर पंचायत में आयोजित समारोह में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन तथा कूड़ादान वितरण का शुभारंभ भी किया और क्षेत्रवासियों के साथ संवाद कर सरकार की चल रही योजनाओं का फीड बैक भी लिया।झंझारपुर प्रखंड के जहूरपुर में आयोजित विभागीय कार्यक्रम में मधुबनी जिले के विभिन्न प्रखंडों में बाढ़ एवं कटाव से सुरक्षा के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा कराये गये कार्यों का लोकार्पण किया और क्षेत्रवासियों के साथ संवाद भी किया। उन्होंने कहा की बिहार में बाढ़ से सुरक्षा की योजनाओं में कई नई टेक्नोलॉजी का पहली बार उपयोग हो रहा है। ऐसी ही एक नई टेक्नोलॉजी का उपयोग जहूरपुर (झंझारपुर) में कराये गये कटाव निरोध कार्य में भी हुआ है।माननीय मंत्री ने आज नगर परिषद् झंझारपुर के प्रशासनिक भवन में नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन भी किया तथा सम्मानित वार्ड पार्षदगण एवं अन्य अतिथियों के साथ संवाद भी किया। उक्त अवसर पर नगर परिषद् झंझारपुर की मुख्य पार्षद श्रीमती बबीता शर्मा, उप मुख्य पार्षद श्रीमती सबिया परवीन और कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन सहित अनेक गणमान्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाला सदर पंचायत के मुखिया अजीत मुर्मू के अध्यक्षता में अंबेडकर मंच नाला की बैठक आयोजित की गई
    Next Article चोरी की 04 मोटरसाईकिल के साथ 03 पेशेवर अंतरजिला अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.