महानगर अध्यक्ष के दायित्व के लिए महानगर अध्यक्ष को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएँ:अनिल सिंह
अनिल सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा झारखंड ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जमशेदपुर से बाहर रहने के कारण मैं आज भाजपा महानगर के नए अध्यक्ष सुधांशु ओझा के दायित्व ग्रहण समारोह में शामिल न हो सका। परिवर्तन प्रकृति का शास्वत नियम है इसी के तहत संगठन में नए दायित्व का आना और जाना लगा रहता है।
नए महानगर अध्यक्ष के दायित्व के लिए महानगर अध्यक्ष को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएँ साथ ही साथ महानगर की नई जिम्मेदारी हेतु कुछ सुझाव आशीर्वाद के तौर पर उन्हें दे रहा हूं भाजपा केंद्र में सत्तापक्ष और राज्य में विपक्ष की भूमिका में है। केंद्र और राज्य द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करना हम सभी का दायित्व बनता है
परंतु साथ ही साथ स्थानीय समस्याओं लेकर विपक्ष की भूमिका में जन समस्याओं को उठाकर इन समस्याओं का समाधान ढूंढना हमारा परम कर्तव्य है मैं आशा करता हूँ कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में महानगर की नई टीम स्थानीय जनसमस्याओं को उठाकर समाधान ढूंढने में विपक्ष की भूमिका निभाएंगे जिससे जनता-जनार्दन के बीच भाजपा की साख बनी रहे।