Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हम सितारों तक पहुंचकर भी अपने पांव जमीन पर रखते हैं: राष्ट्रपति
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    हम सितारों तक पहुंचकर भी अपने पांव जमीन पर रखते हैं: राष्ट्रपति

    News DeskBy News DeskJanuary 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संदेश, कहा- हम सितारों तक पहुंचकर भी अपने पांव जमीन पर रखते हैं

    गरीबी के दौर से बाहर निकलकर भारत विश्व में आज आत्मविश्वास से भरे देश के रूप में अपना स्थान बना चुका है और वैश्विक व्यवस्था में उसने सकारात्मक प्रभाव डाला है। इस भरोसे के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर समेत अन्य राष्ट्र निर्माताओं ने जिन उम्मीदों के साथ राष्ट्र की रूपरेखा बनाई थी, उसमें हम काफी हद तक सफल रहे हैं।

    राष्ट्रपति के रूप में गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर अपने पहले संबोधन में मुर्मु ने कहा कि महात्मा गांधी ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान करने का जो आदर्श हमें दिया था, उसे पूरी तरह साकार करना अभी बाकी है, लेकिन हमने हर क्षेत्र में असाधारण प्रगति हासिल की है। कोरोना की महामारी के काल में भी हमने किसी भी गरीब को खाली पेट सोने नहीं दिया।

    भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर राष्ट्रपति ने जताई खुशी
    राष्ट्रपति के अनुसार, आर्थिक प्रगति सबसे उल्लेखनीय रही है। पिछले दिनों भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना। यह उपलब्धि कठिन समय में प्राप्त की गई है। महामारी का आर्थिक विकास पर असर पड़ा है। आर्थिकी के अधिकांश क्षेत्र महामारी के क्षेत्र से बाहर आ गए हैं। राष्ट्रपति ने कई तरह की प्रोत्साहन योजनाओं का हवाला देते हुए कहा महामारी का मुकाबला सरकार के सक्रिय प्रयासों से हुआ।

    मुफ्त राशन योजना का राष्ट्रपति ने किया जिक्र
    राष्ट्रपति ने 81 करोड़ गरीबों के लिए चलाई जा रही मुफ्त राशन योजना का विशेष तौर पर उल्लेख करते हुए कहा कि यह संतोष का विषय है कि जो लोग हाशिये पर रह गए थे, उनका भी योजनाओं और कार्यक्रमों में समावेश किया गया है। 2023 में भी यह योजना लागू रहेगी। इस ऐतिहासिक कदम से सरकार ने कमजोर वर्गों को आर्थिक विकास में शामिल करने के साथ उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी ली है।

    राष्ट्रपति ने नई शिक्षा नीति को बताया महत्वपूर्ण
    राष्ट्रपति ने कहा कि नई शिक्षा नीति बड़ा कदम है। यह 21वीं सदी की चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए नई पीढ़ी को तैयार करने का काम करेगी। राष्ट्रपति ने तकनीक, खासकर डिजिटाइजेशन के क्षेत्र में हुई प्रगति को भी खास तौर पर रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आज दूरदराज के क्षेत्र इंटरनेट का लाभ उठा रहे हैं और उनके जीवन में इससे बहुत फर्क पड़ा है।

    राष्ट्रपति ने देश की उपलब्धियों की ओर दिलाया ध्यान

    राष्ट्रपति ने देश की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में हुई प्रगति पर हम गर्व कर सकते हैं। अंतरिक्ष विज्ञान में भारत अग्रणी देशों में है। निजी क्षेत्र को भी इसमें शामिल करने के लिए पहल की गई है। हम सितारों तक पहुंचकर भी अपने पांव जमीन पर रखते हैं। भारत का मंगल मिशन महिलाओं द्वारा संचालित किया गया।

    राष्ट्रपति ने जनजातीय समुदाय के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज पर्यावरण संरक्षण से लेकर समाज को एकजुट बनाने तक देश को कई सीख दे सकता है। उन्होंने विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन की चुनौती का भी उल्लेख किया। कहा कि, गांधीजी ने इसकी चुनौती के प्रति आगाह किया था। विकास आवश्यक है, पर पर्यावरण का भी ध्यान रखना होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रखंड वासियों से लेकर जिला वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
    Next Article प्रखंड वासियों से लेकर जिला वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    Related Posts

    राजकीय श्रावणी मेला को लेकर दुमका डीसी ने की आवश्यक बैठक

    May 13, 2025

    शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए टिप्स

    May 13, 2025

    कोडरमा के जयनगर रोड में सड़क दुर्घटना में युवक हुआ घायल, ईलाज के क्रम में युवक की हुई मृत्यु

    May 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजकीय श्रावणी मेला को लेकर दुमका डीसी ने की आवश्यक बैठक

    शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए टिप्स

    कोडरमा के जयनगर रोड में सड़क दुर्घटना में युवक हुआ घायल, ईलाज के क्रम में युवक की हुई मृत्यु

    सीज फायर की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की…..,हमारे देश को लेकर कैसे निर्णय लेते है:दीपिका पांडेय सिंह

    जामताड़ा एसपी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, दिए गए आवश्यक निर्देश

    गरीबों का बैकलॉग राशन भी कालाबाजारी की भेंट चढ़ा

    पूर्वी टुंडी के दलदली में त्रिदिवसीय हनुमत महायज्ञ, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

    समाहरणालय मे आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुँचे फरियादीयों से मिले उपायुक्त

    तिरिंग मे छऊ नृत्य 18 मई को, डांस प्रतियोगिता 19 को

    किराए पर रहने वाली महिला ने कालिका राय हत्याकांड का बड़ा राज खोला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.