Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अजीबो-गरीब एक्सीडेंट: नीचे से गुजर रही थी ट्रेन, ऊपर पुल से आ गिरी एसयूवी, तीन लोगों की दर्दनाक मौत
    Breaking News Headlines

    अजीबो-गरीब एक्सीडेंट: नीचे से गुजर रही थी ट्रेन, ऊपर पुल से आ गिरी एसयूवी, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    रायगढ़. महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक अजीबोगरीब दुर्घटना में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के एक कार्यकर्ता और उनके दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई. उनकी एसयूवी एक पुल से नीचे गिर गई और चलती मालगाड़ी से टकरा गई. पुलिस ने यहां बुधवार को यह जानकारी दी.

     

    पेशे से पत्रकार 40 वर्षीय आरपीआई कार्यकर्ता धर्मानंद गायकवाड़ और उनके रिश्तेदार 48 वर्षीय नितिन जाधव और 46 वर्षीय मंगेश जाधव को ले जा रहा एसयूवी तड़के चार बजे के आसपास मुंबई-पनवेल रोड पर नेरल शहर की ओर जाते समय दुर्घटना का शिकार हो गया.

     

    एक अधिकारी ने कहा कि रास्ते में एसयूवी का संतुलन बिगड़ गया और पुल के बैरिकेड को तोड़ते हुए वह नीचे जा गिरा. नीचे पनवेल-कर्जत स्टेशनों के बीच सिंगल-लाइन पर मालगाड़ी गुजर रही थी. एसयूवी उसके ऊपर गिरा. एसयूवी के गिरने से दो डिब्बों के बीच की कपलिंग टूट गई और वह रेलवे ट्रैक से जा टकराया.

    त्रासदी के बाद, पनवेल-कर्जत खंड पर मध्य रेलवे सेवाएं लगभग चार घंटे के लिए निलंबित कर दी गईं, और कम से कम एक लंबी दूरी की ट्रेन का मार्ग बदलना पड़ा. इस बीच आरपीआई (ए) अध्यक्ष और केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने अपनी पार्टी के सहयोगियों के निधन पर शोक व्यक्त किया और त्रासदी की जांच की मांग की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमधुमक्खियां भी जवानों के साथ करेंगी बॉर्डर पर सुरक्षा, बीएसएफ ने लॉन्च किया मिशन हनी
    Next Article सुरक्षाबलों के 48 जवानों की हत्या में शामिल, 15 लाख के इनामी नक्सली कमांडर नवीन ने किया सरेंडर

    Related Posts

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    October 6, 2026

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    October 6, 2026

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    October 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Siirtokasinotfi – A Fresh Take on Finnish Casino Gaming

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    सहयोग शिविर में मिले 68 आवेदन

    सेवा सेतु शिविर में योजनाओं की जानकारी के साथ सुनी गईं जनसमस्याएं।

    सकरबासा के गौरव और नुसरत ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मारी बाजी

    *बेगूसराय के युवक की पाकिस्तान के लिए जासूसी, NIA और असम पुलिस ने दबोचा – सनसनी*

    अनिश्चितकालीन धरना को कांग्रेस ने दिया समर्थन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.