Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 500 करोड़ के फ्राड केस में सहकारी बैंक के अध्यक्ष विवेकानंद शंकर पाटिल गिरफ्तार
    Breaking News

    महाराष्ट्र में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 500 करोड़ के फ्राड केस में सहकारी बैंक के अध्यक्ष विवेकानंद शंकर पाटिल गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को महाराष्ट्र में 500 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सहकारी बैंक के अध्यक्ष विवेकानंद शंकर पाटिल गिरफ्तार कर लिया है. बीते दिनों पनवेल स्थित करनाला नागरी सहकारी बैंक में पांच करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता का मामला प्रकाश में आया था. इस मामले में पूर्व विधायक और बैंक के अध्यक्ष विवेकानंद शंकर पाटिल समेत कुल 76 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की गई. इस फ्राड केस में विवेकानंद शंकर पाटिल को मुख्य आरोपी बनाया गया है.

    रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय में आज इस मामले में बड़ा कार्रवाई करते हुए विवेकानंद शंकर पाटिल को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ऑडिट के बाद नवी मुंबई पुलिस की ईओडब्ल्यू ने 76 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और क्रिमिनल केस दर्ज किया है. इनमें विवेकानंद शंकर पाटिल का नाम भी शामिल है. बता दें कि बीते दिनों पीएमसी बैंक में बड़े भ्रष्टाचार का मामला सामने आया था.
    मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि रिजर्व बैंक ने बीते साल अप्रैल में बैंक की 17 शाखाओं का ऑडिट करने के आदेश जारी किए और इसी दौरान यह मामला प्रकाश में आया था. बताया जाता है कि बैंक के अधिकारियों ने बिना किसी कागजी कार्रवाई के कई लोन अकाउंट खोले और इनकी धनराशि को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिया गया. साथ ही बैंक के अधिकारियों ने बिना किसी कागजी प्रूफ के लोन अकाउंट में आठ करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करा दी. कहा जा रहा है कि इस घोटाले में कई और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article पाकिस्तान: कुलभूषण जाधव के लिए वकील नियुक्त करने का मामला, पांच अक्टूबर तक के लिए केस स्थगित

    Related Posts

    हेडलाइंस : आपका *राष्ट्र आपका *संवाद

    June 2, 2025

    एक देश एक चुनाव लागू होने से देश को विकसित राष्ट्र बन ने हेतु मिलेगी सुपरफास्ट गति : मालती अरोड़ा पानीपत

    June 2, 2025

    नीति खुली-राह फिर भी उलझी: ग्रीन एनर्जी की असली कसौटी

    June 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हेडलाइंस : आपका *राष्ट्र आपका *संवाद

    एक देश एक चुनाव लागू होने से देश को विकसित राष्ट्र बन ने हेतु मिलेगी सुपरफास्ट गति : मालती अरोड़ा पानीपत

    नीति खुली-राह फिर भी उलझी: ग्रीन एनर्जी की असली कसौटी

    माता-पिता और संतान के संबंधों की संस्कृति को जीवंतता दें

    ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीतिक चुप्पी से पारदर्शिता पर सवाल

    आशुतोष राय ने शोक जताया

    एस. डी. एस. एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में सी.बी.एस.ई. का दो दिवसीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण (टीओटी) कार्यशाला का समापन

    स्वास्थ्य केंद्र मानुषमुड़िया में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

    बकरीद की तैयारी जोरों पर: जमशेदपुर में बकरों का हाट लगा

    एनटीपीसी द्वारा FC शर्तो का उल्लंघन कर ट्रांसपोर्टेशन के मामले एनजीटी ने जारी किया नोटिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.