बदलापुर: महाराष्ट्र के बदलापुर एमआईडीसी इलाके में गुरुवार देर केमिकल गैस के रिसाव के चलते स्थानीय लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया। बताया जा रहा है कि 3 किमी के दायरे में गैस रिसाव का असर देखा गया। इतना ही नहीं कुछ लोगों को उल्टी और मिचली भी आई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और गैस लिकेज को बंद किया गया। ठाणे नगर निगम ने एक बयान जारी कर कहा कि बदलापुर में गुरुवार रात करीब 10:22 बजे एक फैक्ट्री से गैस रिसाव की सूचना मिली। क्षेत्र के लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। रात 11:24 बजे फायर ब्रिगेड ने रिसाव को रोका। स्थिति नियंत्रण में है और कोई घायल नहीं है।