महामना नॉलेज हेरिटेज स्कूल में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि उत्सव।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बीहट/ बेगूसराय
यदुनंदन। महामना स्कूल पिपरा देवस, बरौनी में नवरात्रि के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या मीनाक्षी भारती, विद्यालय इंचार्ज, शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने आकर्षक नृत्य एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। समारोह का विशेष आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत ‘महिषासुर मर्दन’ का नाट्य रूपांतरण रहा। इस प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने मां दुर्गा की शक्ति, साहस और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया। बच्चों के अभिनय और प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक व शिक्षक शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी रही। समापन के अवसर पर प्राचार्या मीनाक्षी भारती ने सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस आयोजन ने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को भी प्रोत्साहित किया। बच्चों और माताओं की सहभागिता से विद्यालय परिसर उत्सव के रंगों में सराबोर कर दिया।

