लोहरदगा /आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय लोहरदगा में सदर प्रखंड लोहरदगा आजसू पार्टी के पदाधिकारियों की एक बैठक प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष किशोर उरांव के नेतृत्व में संपन्न हुई ,इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लोहरदगा जिला प्रभारी सह आजसू पार्टी की केंद्रीय महासचिव नीरू शांति भगत मुख्य रूप से उपस्थित हुई,
बैठक को संबोधित करते हुए नीरू शांति भगत ने प्रखंड पदाधिकारियों को कहां की ग्राम कमेटी तक के एक-एक कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे और एनडीए की जीत लोहरदगा सीट पर सुनिश्चित करेंगे ,लोहरदगा सीट से एनडीए प्रत्याशी समीर उरांव जी को इस बार रिकार्ड मतों से हम लोगों को विजयी बनाना है .
आज की बैठक में मुख्य रूप से लोहरदगा प्रखंड प्रभारी सह पूर्व केंद्रीय सचिव कवलजीत सिंह ,केंद्रीय सचिव विश्वनाथ उरांव ,जिला अल्पसंख्यक आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष शाहिद अंसारी, उपाध्यक्ष शमीम अंसारी, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश उरांव, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष मालती टोप्पो ,
सचिव हेमंती देवी प्रखंड पदाधिकारी ब्रजेश महतो, राकेश कुमार नायक ,महेंद्र उरांव, रुपेश मिश्रा, सामवीर भगत, चंद्रनाथ भगत ,बानो उरांव, करमी भगत ,युवा मोर्चा के सह संयोजक राहुल राजबाला, रजत तमेडा, राजेश मुंडा अंजलि उरांव अंगद महतो , विजय महतो आयुष मेहता आकाश मेहता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे