Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोजपा(आर.) की नेता सरिता बर्णवाल ने थामा जनता दल(यू.) का दामन
    Breaking News बिहार

    लोजपा(आर.) की नेता सरिता बर्णवाल ने थामा जनता दल(यू.) का दामन

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बाबा साहेब के संविधान में आस्था रखने वाले लोग भाजपा के खिलाफ एकजुट हो रहें हैं :उमेश सिंह कुशवाहा

    प्रशांत कुमार की रिपोर्ट
    पटना ,बिहार : लोक जनशक्ति पार्टी (आर) की सरिता बर्णवाल ने बिहार जद(यू.) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह सिंह कुशवाहा की मौजूदगी में जद(यू.) की प्राथमिकता सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर के महान संविधान में आस्था रखने वाले लोग अब भाजपा को देश से भगाने के लिए एकजुट हो रहे हैं। दलित, शोषित व वंचित समाज के हितों पर कुठाराघात करने वाली भाजपा का 2024 में विदाई तय है। सरिता बर्णवाल जी के आने से निश्चित तौर पर पार्टी को गया जिला में मजबूती प्रदान होगी। पार्टी के समाजवादी विचारधारा एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के समाजिक न्याय के साथ विकास की सोच से प्रभावित होकर सरिता बर्णवाल जी ने पार्टी के साथ जुड़कर कार्य करने का निर्णय लिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार के गलत कारनामों से देश का हर वर्ग आज खुद को ठगा महसूस कर रहा है। खासतौर दलित और पिछड़ा-अतिपिछड़ा समाज के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छल करने का काम किया है। भाजपा के कुछ सहयोगी दल जिनके पास कोई जनाधार नहीं है, वह भाजपा के इशारे पर बिहार के दलित समाज को बरगलाने के प्रयास में जुटे रहते हैं। वैसे लोगों को जनता अच्छे से पहचान चुकी है, उनका मंसूबा कभी सफल नहीं होगा।इस दौरान जद(यू.) अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 धर्मेंद्र चंद्रवंशी, मुख्यालय प्रभारी श्री वासुदेव कुशवाहा, प्रदेश महासचिव श्री मेजर इकबाल मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविपक्षी सांसद मणिपुर के बाद बंगाल, राजस्थान भी जाएँ : सुशील कुमार मोदी
    Next Article भाजपा की वाशिंग मशीन में जाकर बेदाग हो जाते हैं भ्रष्टाचारी: ललन सर्राफ

    Related Posts

    सेवा और संस्कार का संगम : अरोड़ा-खत्री समाज ने मनाई महाराजा अरूट जयंती

    May 26, 2025

    शेखावत करेंगे ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व

    May 26, 2025

    सवालों के घेरे में राहुल गांधी की ‘त्रासदी’ टिप्पणी ?

    May 26, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सेवा और संस्कार का संगम : अरोड़ा-खत्री समाज ने मनाई महाराजा अरूट जयंती

    शेखावत करेंगे ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व

    सवालों के घेरे में राहुल गांधी की ‘त्रासदी’ टिप्पणी ?

    विश्वपटल पर देशहित की बात और राजनीतिक धींगामुश्ती

    सहजन मतलब सेहत के लिए पॉवर हाउस

    ट्रंप की टैरिफ़ चेतावनी के पीछे की रणनीति और भारत के लिए संभावित असर

    संविधान बचाओ साकची रैली में अंसार खान ने दिखाई ताकत

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का जमशेदपुर आगमन पर भव्य स्वागत

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कुलवंत सिंह बंटी ने किया स्वागत

    बांग्लाभाषी उन्नयन समिति का राज्य सम्मेलन जमशेदपुर संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.