लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर रोरिंग और भरत सिंह फैंस क्लब ने जरूरतमंदों के बीच किया वस्त्र वितरण
जमशेदपुर 9 अक्टूबर – लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर रोरिंग के अध्यक्ष श्री भरत सिंह जी के निर्देशानुसार लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर रोरिंग और भरत सिंह फैंस क्लब के सदस्य ने दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में आज जमशेदपुर टिनप्लेट काली मंदिर प्रांगण में 30 जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र वितरण का कार्यक्रम किया! इस कार्यक्रम के विषय में बताते हुए लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर रोरिंग के कोषाध्यक्ष लायन राजेश कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा के उपलक्ष में आज हम लोगों ने महिलाओं के बीच साड़ी तथा पुरुषों के बीच शर्ट, गंजी व गमछा बांटा है! इस दौरान लायन राजेश कुमार, लायन विक्की श्रीवास्तव, लायन करण गोराई, लायन राजीव कुमार, लायन जितेंद्र कुमार, आकाश रजक, विकास झा, मनोज पांडे, लायन संदीप सिंह, लायन पप्पू शर्मा, लायन राजेश सिंह, मोहम्मद फिरोज आलम, राम उदय ठाकुर, अमन शर्मा, दीपक सिंह आदि लोग उपस्थित थे!