लायंस क्लब भारत ने जरूरतमंद लोगों को कराया भोजन
जमशेदपुर 21 फरवरी – आज लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के अध्यक्ष भरत सिंह जी के निर्देशानुसार लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत और भरत सिंह फैंस क्लब के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन के समीप सड़क किनारे रहने वाले लोगों के बीच भोजन का वितरण किया! जिसकी जानकारी देते हुए लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के उपाध्यक्ष शक्ति सिंह ने बताया कि हमारे क्लब के द्वारा सदैव ही सामाजिक कार्य किया जाता है! इसी क्रम में आज हमारे अध्यक्ष भरत सिंह जी के निर्देशानुसार स्टेशन रोड के किनारे रहने वाले जरूरतमंद लोगों को भोजन कराने का कार्य किया गया! सड़क के किनारे रहने वाले इन लोगों की आर्थिक स्थिति बेहद ही खराब है, आय का कोई साधन ना होने के कारण भोजन भी बड़ी मुश्किल से कर पाते हैं! इस दौरान लायन करन गोराई, लायन राजीव कुमार, विकास झा, राहुल सिंह, जितेंद्र कुमार, मनोज पांडे, अविनाश शर्मा, आकाश रजक आदि सदस्यगण उपस्थित हैं!