लायंस क्लब भारत और भरत सिंह फैंस क्लब ने छठ व्रतियों को बांटा सूप और फल
जमशेदपुर 29 अक्टूबर – आज लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत और भारत सिंह फैंस क्लब के द्वारा छठ व्रतियों के बीच सूप और फल का वितरण किया गया।
यह वितरण लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के अध्यक्ष सह भरत सिंह फैंस क्लब के मुख्य संरक्षक श्री भरत सिंह जी के साकची स्थित कार्यालय से किया गया। जिसकी जानकारी देते हुए लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत
के अध्यक्ष भरत सिंह ने बताया कि भगवान सूर्य देव को समर्पित छठ महापर्व हमारे देश की संस्कृति का बहुत ही महत्वपूर्ण और लोकप्रिय त्यौहार है, जिसमें हर भारतीय की गहरी आस्था रहती है। इसलिए भरत सिंह फैंस क्लब और लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के सदस्यों ने मिलकर 60 छठ व्रतियों के बीच सूप और फल का वितरण किया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष लायन भरत सिंह,
लायन अंजुला सिंह, लायन शक्ति सिंह, लायन एस.पी. सिंह, मनोज सोनी, लायन विक्की श्रीवास्तव, लायन छक्कन चैधरी, मनिंदर शर्मा, संदीप सिंह, लायन करन गोराई, आलोक सिंह, डॉक्टर जिया अहमद, आयुष्मान सिंह, युवराज सिंह, राहुल सिंह, गुरजीत सिंह, पंकज कुमार, रितेश तिवारी, दीपक सिंह, रामकुमार शर्मा, तोमर सत्येंद्र सिंह, शशिकांत सिंह, राजेश सिंह, मोहम्मद फिरोज आलम आदि लोग उपस्थित थे।