गढ़वा : अगर कोई खेल के प्रति युवाओं को जागरूक करने वाला कोई शख्स है तो उनका नाम है विकास दुबे। जैसा नाम, वैसा काम। जी हां, विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध युवा समाजसेवी विकास दुबे यूं ही चर्चा में नहीं हैं। जिनका नाम ही विकास हो, फिर क्या कहना। दिलोजान से विकास दुबे द्वारा विकास की कल्पना की जा रही है। उनका सपना है कि हमारा विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र का काफी विकास हो। चुकी यहां एक के बाद एक विधायक बनते रहे, मंत्री भी बने। लेकिन जैसे को तैसा। क्षेत्र में आजादी से पूर्व जो था, वह आज भी है। चाहे वह बिजली की समस्या हो, या पानी की समस्या हो या फिर सड़क की समस्या।
समस्या तो इतनी है कि क्षेत्र में अम्बार लगा हुआ है। वहीं समस्या अच्छी शिक्षा व खेल की भी है। स्कूलों में तो बच्चों की पढ़ाई जो हो रही है, इसके बारे में केवल शिक्षक ही जानेंगे। चुकी बच्चे तो आखिर बच्चे ही होते हैं। बच्चे तो अक्सर नटखट, शरारती व अनजान होते हैं। अभिभावक भी वर्तमान समय में शिक्षा से अप्रसन्न हैं। वहीं क्षेत्र के युवाओं को किसी भी जनप्रतिनिधियों के द्वारा कभी हौसला बुलन्द नहीं किया गया और न ही खेल के प्रति जागरूक किया गया। इस पर गहनता पूर्वक विचार कर युवा समाजसेवी विकास दुबे ने क्षेत्र के प्रत्येक गांवों के युवाओं के बीच खेल सामग्री वितरण करने का निर्णय लिया। युवाओं के बीच लगातार खेल सामग्री का वितरण किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के युवा खेल में रुचि लें। इसी कड़ी में बुधवार को जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत अधौरा, सड़की सहित आधा दर्जन गांवों के युवाओं के बीच उन्होंने फुटबॉल प्रदान किया। फुटबॉल पा कर युवाओं में खुशियों का कोई ठिकाना नहीं रहा। सभी युवाओं ने उन्हें दिल से धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया।
सभी युवाओं ने कहा कि अब तक कई जनप्रतिनिधि आए और गए, किन्तु किसी ने खेल-कूद को लेकर युवाओं का उत्साह नहीं बढ़ाया। हम सभी युवा आपके साथ हैं और कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। यह सुन कर युवा समाजसेवी प्रफुलित होते हुए गर्व सा महसूस कर रहे थे। वहीं युवा समाजसेवी विकास दुबे ने सभी युवाओं से कहा कि आप सभी खेल के प्रति जागरूक हो कर रुचि लेते हुए खेल खेलें। शिक्षा के साथ-साथ खेल भी आवश्यक है। श्री दुबे ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सेवा में मैं सदैव समर्पित हूँ। जब भी युवाओं को खेल सामग्री की जरूरत हो, मुझे सूचना दें। वहीं श्री दुबे ने कहा कि अब तक नेताओं ने भोली-भाली जनता को झूठ-मुठ के अनेक लुभावने दे कर केवल ठगने का काम किया है। नेताओं ने अपनी तकदीर बदली है, क्षेत्र की तस्वीर नहीं। लेकिन अब सम्भव नहीं है, चुकी जनता जागरूक हो चुकी है। जनता अपना बहुमूल्य मतदान उसे ही करेगी, जो शिक्षित, कर्मठ व जुझारू हो। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रहा हूँ। जनसंपर्क तेज है। सभी गांवों में जनता विभिन्न प्रकार की जनसमस्याओं से पीड़ित व त्रस्त है।