Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वर्णरेखा आरती घाट के समतलीकरण का कार्य शुरू, मंत्री बन्ना स्वयं कर रहे निगरानी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति

    स्वर्णरेखा आरती घाट के समतलीकरण का कार्य शुरू, मंत्री बन्ना स्वयं कर रहे निगरानी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 19, 2023Updated:January 19, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    स्वर्णरेखा आरती घाट के समतलीकरण का कार्य शुरू, मंत्री बन्ना स्वयं कर रहे निगरानी

     

    आज दोपहर करीब 3.30 बजे स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक बन्ना गुप्ता और जुस्को के कैप्टेन धनंजय मिश्रा दुमुहानी स्वर्णरेखा घाट पहुंचे, उनके साथ 2 पोकलेन, 2 जेसीबी, 2 हाइवा और 1 ग्रेडर मशीन के साथ 50 से ज्यादा लेबर भी पहुंचे थे!

     

    स्वर्णरेखा आरती मंडप के तटीय क्षेत्र के समतलीकरण का कार्य शुरू किया गया है, उसके पहले साफ सफाई का कार्य भी किया गया!

     

    मंत्री बन्ना गुप्ता के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वर्णरेखा आरती मंडप की निगरानी स्वयं मंत्री कर रहे है, इस अवसर पर उन्होंने बताया कि

    जमशेदपुरवासियो के सुविधा के लिए इस तट पर विभिन्न जन योजनाओं की भी शुरुआत की जाएगी, इसके तहत आरती मंडप घाट, छठ घाट, बैठने के लिए बेंच, टहलने के लिए वॉक पथ, पौधरोपण, स्नानघर, मुंडन मंडप, शौचालय, विधुत व्यवस्था, शौचालय का भी निर्माण किया जायेगा!

    इसके साथ ही हवन कुंड, कचड़ा निष्पादन एरिया,एडमिनिस्ट्रेशन बिल्डिंग, पुजारियों और पुरोहितों के लिए कक्ष समेत विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत योजनाओं पर कार्य किया जायेगा!

     

    आज के दौरे मे मंत्री बन्ना गुप्ता, जुस्को के कैप्टेन धनंजय मिश्रा, स्वर्णरेखा योजना के रविकांत चौधरी, सुजीत पाण्डेय, JNAC के पदाधिकारी, ओम प्रकाश सिंह, गुड्डू गुप्ता,संजय ठाकुर, बिलाल गुफरानी, सुनील गुप्ता, अशोक चौधरी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे!

     

     

    मंत्री बन्ना गुप्ता का प्रयास रंग लाया, नमामि गंगे परियोजना के रिवर सिटी अलायेंस में शामिल हुई खरकई और स्वर्णरेखा नदी

    गंगा के तर्ज पर होगा स्वर्णरेखा -खरकई का विकास : मंत्री बन्ना गुप्ता

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट स्वर्णरेखा आरती मंडप के निर्माण के दिशा में बड़ी कामयाबी हासिल की है, अब गंगा के तर्ज पर स्वर्णरेखा और खरकई नदी का भी जीर्णोद्धार किया जायेगा!

    इसकी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक बन्ना गुप्ता ने बताया कि उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया था कि नमामि गंगा परियोजना के रिवर सिटी अलायंस योजना के अंतर्गत स्वर्णरेखा और खरकई नदी को भी शामिल किया जाए जिसे स्वीकार करते हुए केंद्र सरकार ने जमशेदपुर शहर को भी इस योजना में शामिल किया है जिसमें गंगा के तर्ज पर स्वर्णरेखा और खरकई नदी को भी शामिल कर इनके जीर्णोद्धार का कार्य किया जायेगा!

    बता दें कि नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत मानगो नगर निगम का भी चयन किया गया है,
    नगर विकास एवं आवास विभाग रांची में इस संदर्भ में आज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।आज के कार्यक्रम में जमशेदपुर, चास ,धनबाद, मेदनीनगर, जुगसलाई मानगो सहित कई नगर निकाय के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसमें कुल झारखंड के कुल 10 शहरों का चयन किया गया है जहां नदी आदि प्रमुख रूप से प्रवाहित होते हैं।

    इस संदर्भ में जानकारी देते हुए मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी श्री सुरेश यादव ने बताया कि मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रयासों से ही यह संभव हो पाया है, उन्होंने बताया कि नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स और नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के संयुक्त रूप से नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत मानगो नगर निगम अंतर्गत प्रवाहित होने वाले स्वर्णरेखा नदी के जल का संरक्षण,नदी को साफ सुथरा आदि करने संबंधी कार्यों को प्रमुखता से किए जाएंगे। नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत नगर विकास विभाग झारखंड रांची में इससे संबंधित टेक्निकल सजेशन, हैंडहोल्डिंग सपोर्ट आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस प्रोजेक्ट के तहत नगर निकाय क्षेत्र में कार्य आरंभ करने का निर्देश दिया गया।

    इसके बाद अब स्वर्णरेखा और खरकई नदी के जीर्णोद्धार का रास्ता साफ हो गया है जिससे मंत्री बन्ना गुप्ता के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वर्णरेखा आरती मंडप के निर्माण कार्य में तेजी आएगी और नदी संरक्षण का उनका संकल्प पूरा होगा!

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ अजय पर हुए हमले से कांग्रेसी आक्रोशित विरोध में फूंका पुतला
    Next Article आजसू ने किया महाराणा प्रताप को याद, शहादत पर दिए श्रद्धांजलि

    Related Posts

    रंभा कॉलेज में आयोजित किया गया गुरू सम्मान समारोह

    May 13, 2025

    युवाओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की

    May 13, 2025

    झारखंड विधानसभा की आवास समिति के सभापति ने परिसदन में पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

    May 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रंभा कॉलेज में आयोजित किया गया गुरू सम्मान समारोह

    युवाओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की

    झारखंड विधानसभा की आवास समिति के सभापति ने परिसदन में पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

    यू.सी.आई.एल के सीएसआर मद से सदर अस्पताल को मिले 5 एंबुलेंस, जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बल

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    शानदार जीत से भारत एशिया की एक बड़ी शक्ति बना

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    ओल चिकी के जनक पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर

    कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय ने इस्प्लान बस्ती पहुंचकर दिवंगत राजेश झा के पिता को दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.