Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्व. बी. के. त्रिवेदी के जयंती पर भाजपा मानगो मंडल ने कारसेवकों को किया सम्मानित
    Breaking News Headlines झारखंड

    स्व. बी. के. त्रिवेदी के जयंती पर भाजपा मानगो मंडल ने कारसेवकों को किया सम्मानित

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हिन्दू हृदय सम्राट स्व. बी. के. त्रिवेदी के जयंती पर भाजपा मानगो मंडल ने कारसेवकों को किया सम्मानित, मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ कई भाजपा नेता हुए शामिल

    जमशेदपुर। भाजपा मानगो मंडल के अध्यक्ष बिनोद राय के नेतृत्व में स्व. बी.के. त्रिवेदी के 79वें जयंती पर मानगो बड़ा हनुमान मंदिर में स्मरण सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ भाजपा के कई नेता सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ रघुवर दास ने स्व. त्रिवेदी जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप जलाकर किया। मुख्यातिथि रघुवर दास का स्वागत नवीन चन्द्र त्रिवेदी ने शौल ओढ़ाकर एवं विनय कुमार ने प्रभु श्रीराम की प्रतिमा भेंटकर किया। रघुवर दास ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. त्रिवेदी बाबा धर्म एवं संस्कृति के मूर्ति थे। जिन्हें याद करना व उनके आदर्शों का पालन करना हम सबकी जिम्मेदारी है। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने भाजपा मानगो मंडल के रचनात्मक कार्यो पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए पूरे मंडल का साधुवाद किया। वहीं, मंडल अध्यक्ष ने बताया कि त्रिवेदी बाबा का जीवन समाज के लिए समर्पित था।

    इस दौरान रघुवर दास ने जमशेदपुर से अयोध्या गए कारसेवकों को भगवा अंगवस्त्र एवं प्रभु श्रीराम की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नेता शंभू चौधरी ने किया।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, अभय सिंह, देवेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, रामबाबू तिवारी, संजीव कुमार, वरिष्ठ नेता लालबहादुर सिंह, दशरथ चौबे, अशोक चौहान, डिप्टी सिंह, किशन महाराज, गंगा प्रसाद साहू, सुखदेव गिरी, यु.पी. सिंह, जनार्दन पाण्डे, प्रमिला शर्मा, प्रीति सिन्हा, सुशीला शर्मा, मीना शर्मा, ऋतु विश्वकर्मा, डॉ अनिल सिंह, जटाशंकर पाण्डे, कामेश्वरी शर्मा, हरदयाल सिंह, मनोज सिंह, संतोष सिंह चौहान, संजय सिंह, बिनोद सिंह, ललन शर्मा, राजेश कुमार सिंह, अशोक गौड़, छोटेलाल सिंह, जिला के पदाधिकारी समेत मानगो मंडल के पदाधिकारी, एवं सैकड़ो भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमाँ मैं आज लौट कर आया हूं
    Next Article जिला दण्डाधिकारी  सूरज कुमार द्वारा हिट एंड रन के एक मामले में आज पीड़त परिजन को मुआवजा दिया गया

    Related Posts

    मधेपुर में 31 मई को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान

    May 12, 2026

    तमिलनाडु: ‘विजय का ब्रेन कैबिनेट’ और थिंक टैंक शासन | राष्ट्र संवाद

    May 12, 2026

    बंगाल की नई सरकार: सीमांत सुरक्षा और शासन परिवर्तन का संदेश | राष्ट्र संवाद

    May 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मधेपुर में 31 मई को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान

    बढ़ते अपराध और अपराधमुक्त समाज की चुनौती: NCRB रिपोर्ट | राष्ट्र संवाद

    तमिलनाडु: ‘विजय का ब्रेन कैबिनेट’ और थिंक टैंक शासन | राष्ट्र संवाद

    बंगाल की नई सरकार: सीमांत सुरक्षा और शासन परिवर्तन का संदेश | राष्ट्र संवाद

    राष्ट्रीय आत्मसम्मान बनाम तुष्टीकरण की राजनीति: पीएम मोदी | राष्ट्र संवाद

    आगामी वर्षों में बदलेगा ‘बिहार का आधारभूत ढांचा’: मुख्यमंत्री | राष्ट्र संवाद

    थाने में “कबूतरबाजी” पड़ी भारी: थाना प्रभारी सस्पेंड

    आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी कांग्रेस ने कहा- सत्य की हुई जीत

    टाटा स्टील ने विभिन्न स्थानों पर समर कैंप 2026 का शुभारंभ किया

    जमशेदपुर में दिल दहला देने वाला ट्रिपल मर्डर, रिटायर्ड टाटा स्टीलकर्मी ने पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की हत्या की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.