Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में शिक्षा और आस्था पर हेमंत सरकार की तुष्टिकरण नीति हावी : भाजपा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    झारखंड में शिक्षा और आस्था पर हेमंत सरकार की तुष्टिकरण नीति हावी : भाजपा

    News DeskBy News DeskJuly 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड में शिक्षा और आस्था पर हेमंत सरकार की तुष्टिकरण नीति हावी : भाजपा

    * वोट बैंक की राजनीति के कारण बहुसंख्यक आबादी निशाने पर : कुणाल

    * बहुसंख्यकों पर हो रहे लक्षित हमले की हो उच्च स्तरीय जाँच : कुणाल

     

    सूबे में लगातार बहुसंख्यक आबादी पर हो रहे लक्षित हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला है। धनबाद के स्कूल में छात्रा के बिंदी लगाकर आने पर प्रताड़ित करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसपर भाजपा ने तीव्र निंदा करते हुए सरकार की इच्छाशक्ति पर सवाल खड़े किये है। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने कहा की राज्य में बहुसंख्यक आबादी पर लक्षित हमले हो रहे हैं।

     

     

    सूबे में शिक्षा एवं धार्मिक आस्था पर यूपीए सरकार की तुष्टिकरण नीति हावी है। कहा की बोकारो के इस्कॉन टेंपल में आगजनी के वारदात में मंदीर प्रबंधन ने साफ़ तौर पर कांग्रेसी नेताओं को दोषी बताया है। दो दिन पूर्व जमशेदपुर के एक गैर मान्यता प्राप्त स्कूल में हिंदू छात्रा को क्लास की ही

     

    अन्य छात्रा को प्रतिबंधित माँस खिलाने का मामला प्रकाश में आया ही था की अब धनबाद के एक स्कूल में बिंदी लगाकर आने पर छात्रा को शिक्षिका द्वारा प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। प्रताड़ना से आहत छात्रा ने आत्महत्या कर लिया है। यह अत्यंत दुःखद और निंदनीय घटना है। इन वारदातों के पीछे सरकार की तुष्टिकरण नीति साफ़ झलक रही है।

     

     

    भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने कहा की पाकुड़ सहित संथाल परगना के कई विद्यालयों में अघोषित नियम लागू किये गये हैं जहाँ रविवार की जगह अब स्कूलों के अवकाश शुक्रवार को रहती है ताकि एक समुदाय विशेष को खुश किया जा सके। भाजपा ने आरोप लगाया की लक्षित धार्मिक हिंसा करने वालों को राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त है। भाजपा ने अविलंब इन मामलों की उच्चस्तरीय जाँच की माँग करते हुए दोषियों पर तेज़ कार्रवाई की मांग उठाई है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहरित पृथ्वी अभियान के तहत एबीवीपी ने पूरे जिले में किया पौधारोपण,
    Next Article उपभोक्ता संरक्षण न्यायालयों को और प्रभावी बनावे राज्य सरकार : राजेश शुक्ल

    Related Posts

    भारत में हो रहे विकास कार्यों को देखकर दुनिया भी हैरान: मोदी

    May 22, 2025

    प्रधानमंत्री ने भारत के सम्मान से समझौता किया: राहुल

    May 22, 2025

    भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा पाकिस्तान को: प्रधानमंत्री मोदी

    May 22, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत में हो रहे विकास कार्यों को देखकर दुनिया भी हैरान: मोदी

    प्रधानमंत्री ने भारत के सम्मान से समझौता किया: राहुल

    भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा पाकिस्तान को: प्रधानमंत्री मोदी

    जनता मध्य विद्यालय छोटागोविन्दपुर जमशेदपुर में चार अतिरिक्त वर्गकक्ष निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यांस

    मुख्तार अंसारी के आकस्मिक निधन पर पहुंचे झारखंड विधानसभा अध्यक्ष, दिया सांत्वना

    पाकिस्तान जब तक सीमा पार आतंकवाद पर लगाम नहीं लगाता, तब तक सिंधु जल संधि निलंबित रहेगी: भारत

    25 मई को यादव भवन का विधानसभाध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो करेंगे उद्घाटन

    जयशंकर ने बर्लिन में भारतीय राजदूतों के क्षेत्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की

    मानगो में पानी के लिए जमकर हुआ बवाल

    नव्य-मानवतावादी विचार से ही जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.