पश्चिमी सिंहभूम पुलिस को पीएलएफआई के खिलाफ मिली बड़ी सफलता
सब ज़ोनल कमांडर संतोष कंडुलना बंदगांव से हुआ गिरफ्तार
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम पुलिस को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है।
जिले के घोर नक्सल प्रभावित बंदगांव थाना क्षेत्र का पीएलएफआई सब ज़ोनल कमांडर संतोष कंडुलना को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसपर सरकार ने दो लाख रुपए का इनाम भी रखा था। इसके खिलाफ बंदगांव, टेबो, कराईकेला के अलावा खूंटी और मुरहू में हत्या और उग्रवादी गतिविधियों से जुड़े कुल 33 मामले दर्ज हैं। एसपी आशुतोष शेखर ने
बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी के पास से एक लोडेड ak-47 राइफल 103 गोलियां और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं।
आशुतोष शेखर, एसपी, पश्चिमी सिंहभूम।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संतोष की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है। उन्होंने बताया विगत 10 वर्षों से यह उग्रवादी संगठन पीएलएफआई से जुड़ा है और वर्तमान में वह सब जोनल कमांडर के रूप में काम कर रहा था।