नई दिल्ली। पिछले 24 घंटों में 66 लाख 09 हजार 113 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 141 करोड़ के अहम पड़ाव से अधिक हो गया है।इस उपलब्धि को 1,49,64,300 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। अगर, आंकड़ों की गहराई में जाएं तो 1,03,86,851 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक, 96,75,320 स्वास्थ्य कर्मियों को
दूसरी खुराक, 1,83,84,748 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को
पहली खुराक, 1,68,24,869 कर्मियों को दूसरी खुराक
18-44 वर्ष आयु वर्ग के 49,24,32,222 लोगों को
पहली खुराक, 31,18,78,657 को दूसरी खुराक लग चुकी है। 45-59 वर्ष आयु वर्ग के तहत 19,28,71,451 लोगों को पहली खुराक, 14,50,15,710 लोगों को दूसरी खुराक मिल चुकी है, जबकि 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 12,04,64,476 लोगों को पहली खुराक व 9,21,92,100 लोगों को दूसरी खुराक लग चुकी है। यानि अब तक 141करोड़ 01 लाख 26 हजार 404 लोगों को डोज मिल चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 7,286 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,45,23,263 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.40 प्रतिशत है। मार्च 2020 के बाद से ये अधिकतम है। केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 58 दिनों से लागातार 15,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 7,189 नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में, 77,032 सक्रिय रोगी हैं। यह 579 दिनों में सबसे कम मामले हैं। वर्तमान में, ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.22 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 11,12,195 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 67.10 करोड़ जांच की गई है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 82 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 117 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।
कोविड टीकाकरण कवरेज ने 141 करोड़ के अहम पड़ाव को किया पार
Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
Next Article चाँद के आंगन में मुस्कुराते हुए : अनीता सिंह