Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संदर्भ कोनार सिंचाई परियोजन:प्रशासनिक लापरवाही परवान चढ़ी
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति संवाद विशेष

    संदर्भ कोनार सिंचाई परियोजन:प्रशासनिक लापरवाही परवान चढ़ी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 31, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम कोनार परियोजना

    अमन/ अनुप्रिया

    कड़वा सच 

    नहर बह गया यह प्रमाणित करता है कि नहर का निर्माण हुआ था , इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि इसकी पुनरावृत्ति नही हो सके । सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही तरफ के नेताओं का यह बयान है परंतु किसी ने यह नहीं कहा कि प्रशासनिक लापरवाही की वजह से कोनार सिंचाई परियोजना इसके लिए जिम्मेदार है ? कोनार सिंचाई परियोजना की यह घटना रघुवर सरकार को बदनाम करने की सुनियोजित सरियांत तो नहीं ?
    चुनाव के ठीक पहले इस तरह की घटना की जांच इस ओर भी ध्यान जाना चाहिए ।
    अफसरों का यह कहना की बांध को चूहे ने कुतर दी हास्यास्पद नहीं बल्कि मानसिक दिवालियापन का घोतक है । यहां यह बात भी लाजमी है कि इतनी बड़ी घटना में अगर प्रशासनिक अधिकारी जिम्मेदार हैं तो विभाग के मंत्री (राजनेता) भी कम जिम्मेदार नहीं । जिन्होंने पूर्व में एक अधिकारिक द्वारा दी गई सूचना को नजर अंदाज किया ।

    मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा किये गए उद्घाटन के 13 घंटे बाद ही नहर बर्बाद हो गया । किसान जो कोनार सिंचाई परियोजना को लेकर इतने खुश थे कि उनके खेतों में अब पानी मिलेगा उन किसानों के सपना कुछ ही पलों में मिट्टी में मिल गए । इतना ही नहीं बल्कि उनके खेत में पानी जमा होने के कारण फसल नष्ट हो गए ।

    मजेदार बात तो यह है कि जिस नहर का निर्माण होने में 41 साल लगे और उसी नहर को बर्बाद होने में मात्र 13 घंटे ।

    इन सब चीजों का जिम्मेदार कौन है ? विपक्ष सिर्फ निशाना साधना पर तुले हैं । विपक्ष का कहना है कि लूट – खसोद शार्ट का निर्माण है यह नहर । पर सवाल यह उठता है कि जब सप्लाई में अनुमिलता बढ़ती जा रही थी तब विपक्षी कहां थे ? क्या पशुपालन घोटाले की तरह इस नहर में भी विपक्ष को अधिकारियों ने मुंह बंद करने के लिए रकम पहुंचाया था ?

    अधिकारियों ने पहले चूहों को जिम्मेदार ठहराया और अब 4 इंजीनियरों को दोषी पाया , पर सवाल यह उठता है कि 41 साल की मेहनत सिर्फ इन 4 इंजीनियरों की वजह से बर्बाद हो गई ?

    4 इंजीनियर को दोषी पाकर सस्पेंड कर देना मात्र खानापूर्ति है इस पर बर्खास्तगी का भी पहल हो तो ज्यादा बेहतर होगा ।
    चुनाव से ठीक पहले इन अधिकारियों के कारण सरकार की छीछालेदर हो गई ।

    अधिकारियों द्वारा बचाव के लिए जो तर्क दिए जा रहे हैं उस तर्क में ही जांच की स्थिर किया जाए तो बहुत बड़ा खुलासा होगा ?

    बहरहाल 41 साल से बन रहे कोनार सिंचाई परियोजना की जांच में जुटे अधिकारियों ने 4 इंजीनियरों को दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया , निलंबन मात्र से बड़े अधिकारी और मंत्री बेदाग साबित नहीं हो सकते हैं जब तक की इस पूरे मामले पर पटाक्षेप नहीं हो जाएगा । क्योंकि जिस बांध का निर्माण 41 साल में सरकार ने दो हजार करोड़ रुपए खर्च किए और मात्र 13 घंटे के बाद वह नष्ट हो गया । इसकी जवाबदेही मात्र 4 इंजीनियर पर नहीं बल्कि विभाग के आला अधिकारियों पर भी मुकम्मल जांच होनी चाहिए ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनेशनल लिविंग मॉनिटरिंग टीम द्वारा कुंडहित में स्वच्छता का निरीक्षण
    Next Article हिन्दू पीठ में गणपति उत्सव की तैयारियां जोरो पर

    Related Posts

    बड़बिल मुख्य मार्ग पर यात्री शेड के लिए खुदे गड्ढे दुघर्टना को कर रहा आमंत्रित

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बड़बिल मुख्य मार्ग पर यात्री शेड के लिए खुदे गड्ढे दुघर्टना को कर रहा आमंत्रित

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    एईसीएस तुरामडीह विद्यालय में संताली भाषा को तृतीय भाषा के रूप में शामिल करने की मांग

    भाजपा ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान मिलना झारखंड के लिए गौरव का विषय : दिनेश कुमार

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धापूर्वक मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.