Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 21 रनों से हराया
    Headlines

    कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 21 रनों से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 27, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बेंगलुरू  :  आईपीएल 2023 के 36वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 21 रन से हरा दिया है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 200 रन बनाए। जेसन रॉय ने 29 गेंदों में चार चौके और पांच छक्के की मदद से 56 रन बनाए। वहीं, कप्तान नीतीश राणा ने 21 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 48 रन की पारी खेली। जवाब में बैंगलोर की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 179 रन ही बना सकी। कप्तान विराट कोहली ने 37 गेंदों में छह चौके की मदद से 54 रन की पारी खेली।

     

     

    कोलकाता की टीम लगातार चार मैच हारने के बाद पहला मैच जीती है। वहीं, बैंगलोर की टीम को लगातार दो जीत के बाद हार मिली है। केकेआर के आठ मैचों में तीन जीत और पांच हार हैं। छह अंकों के साथ टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। वहीं, बैंगलोर की टीम आठ मैचों में चार जीत और चार हार के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। कोलकाता की टीम ने इस सीजन बैंगलोर के खिलाफ अपने दोनों मैच जीते हैं। इससे पहले केकेआर ने आरसीबी को ईडन गार्डन्स में 81 रन से हराया था। तब केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 रन बनाए थे और बैंगलोर को 123 रन पर समेट दिया था। उस मैच में कोलकाता के स्पिनर्स ने बैंगलोर के नौ विकेट लिए थे। वहीं, इस मैच में भी केकेआर के स्पिनर्स ने आरसीबी के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया। सुयश ने दो और वरुण ने तीन विकेट झटके।

     

     

    पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 200 रन बनाए। जेसन रॉय और नारायण जगदीशन ने पहले विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी निभाई। जेसन ने इस सीजन अपना लगातार दूसरा अर्धशतक 22 गेंदों में पूरा किया। यह उनका ओवरऑलर आईपीएल का चौथा अर्धशतक रहा। 10वें ओवर में विजयकुमार वैशाक ने जगदीशन और जेसन दोनों को आउट किया। वैशाक ने पहले जगदीशन को डेविड विली के हाथों कैच कराया। वह 29 गेंदों में 27 रन बना सके। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर जेसन रॉय को क्लीन बोल्ड किया। जेसन 29 गेंदों में चार चौके और पांच छक्के की मदद से 56 रन बना सके। इसके बाद कप्तान नीतीश राणा और वेंकटेश अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी निभाई। सिराज और हर्षल ने नीतीश के दो कैच छोड़े और दो जीवनदान दिए। इसकी बदौलत कप्तान ने 21 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 48 रन की पारी खेली। 18वें ओवर में वानिंदु हसरंगा ने नीतीश और वेंकटेश दोनों को पवेलियन भेजा। पहले उन्होंने नीतीश को वैशाक के हाथों कैच कराया। इसके बाद वेंकटेश को मैक्सवेल के हाथों कैच कराया। वेंकटेश 26 गेंदों में तीन चौके की मदद से 31 रन बना सके।

     

     

    आंद्रे रसेल एक बार फिर फेल हुए और एक रन बनाकर सिराज की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। रिंकू सिंह 10 गेंदों में 18 रन और डेविड वीज तीन गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद रहे। बैंगलोर की ओर से वानिंदु हसरंगा और वैशाक ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, सिराज को एक विकेट मिला। आखिरी पांच ओवर में कोलकाता ने तीन विकेट गंवाए और 69 रन बनाए। आखिरी ओवर में केकेआर ने 15 रन जोड़े।

    201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की टीम को इम्पैक्ट प्लेयर फाफ डुप्लेसिस और कप्तान विराट कोहली ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने दो ओवर में 30 रन जोड़ लिए थे। इसके बाद तीसरे ओवर में लेग स्पिनर सुयश शर्मा गेंदबाजी के लिए आए और डुप्लेसिस का विकेट लिया। वह सात गेंदों में एक चौका और दो छक्के की मदद से 17 रन बना सके। इसके बाद सुयश ने शाहबाज अहमद को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वरुण चक्रवर्ती ने ग्लेन मैक्सवेल को अपना शिकार बनाया। वह पांच रन बना सके। इसके बाद कोहली और महिपाल लोमरोर ने चौथे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी निभाई। लोमरोर रन रेट बढ़ाने के चक्कर में वरुण की गेंद पर रसेल को कैच थमा बैठे। वह 18 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 34 रन बना सके।

     

     

    इस बीच कोहली ने सीजन का पांचवां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 33 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। यह कोहली के आईपीएल करियर का 49वां अर्धशतक रहा। हालांकि, आस्किंग रेट बढ़ने पर कोहली भी रसेल की गेंद पर वेंकटेश को कैच थमा बैठे। वह 37 गेंदों में छह चौके की मदद से 54 रन बना सके। दिनेश कार्तिक 18 गेंदों में 22 रन बनाकर वरुण का शिकार बने। सुयश प्रभुदेसाई 10 रन और वानिंदु हसरंगा पांच रन बनाकर आउट हुए। डेविड विली 11 रन और विजयकुमार वैशाक 13 रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता की ओर से वरुण ने तीन विकेट लिए। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। वहीं, सुयश शर्मा और आंद्र रसेल को दो-दो विकेट मिले।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजुगसलाई : अज्ञात बस की चपेट में आने से बच्चे की मौत
    Next Article ‘जम्मू-कश्मीर-लद्दाख हमारा अभिन्न अंग था, है और रहेगा भी, यूएन में भारत ने पाक-चीन को दिया जवाब

    Related Posts

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    August 10, 2026

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    August 10, 2026

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    August 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.