Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोल्हान का सबसे बड़ा एमजीएम अस्पताल बना बदइंतजामी का शिकार, इमरजेंसी में मचा हंगामा
    Breaking News अपराध चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    कोल्हान का सबसे बड़ा एमजीएम अस्पताल बना बदइंतजामी का शिकार, इमरजेंसी में मचा हंगामा

    Aman KumarBy Aman KumarApril 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोल्हान का सबसे बड़ा एमजीएम अस्पताल बना बदइंतजामी का शिकार, इमरजेंसी में मचा हंगामा
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम (महात्मा गांधी मेमोरियल) में शनिवार रात इमरजेंसी वार्ड में जमकर हंगामा हुआ। मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 15 निवासी दीपक शेट्टी अपने तीन वर्षीय बेटे रोशन शेट्टी को शाम 6 बजे अस्पताल लाए थे। बच्चे को कुत्ते ने काट लिया था, पर अस्पताल में एंटी-रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं था।

    परिजन लगभग दो घंटे तक अस्पताल परिसर में दवा की तलाश में भटकते रहे, लेकिन कहीं भी इलाज के लिए जरूरी दवा उपलब्ध नहीं हुई। आखिरकार मजबूरी में दीपक शेट्टी को उधार लेकर बाहर से 2080 रुपये में दवा खरीदनी पड़ी। दीपक पेशे से एक भाड़े की टेंपो चलाते हैं।

    करीब रात 8:30 बजे जाकर बच्चे का इलाज शुरू हो पाया। इस दौरान परिजनों ने भाजपा नेता विमल बैठा को पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही विमल बैठा एमजीएम अस्पताल पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन से सवाल किया कि जब कुत्ते काटने की सामान्य दवा तक उपलब्ध नहीं है, तो गंभीर बीमारियों का इलाज कैसे संभव होगा?

    विमल बैठा ने मामले की शिकायत अस्पताल अधीक्षक से करने की बात कही है। अस्पताल की इस लापरवाही से एक बार फिर एमजीएम की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

    इमरजेंसी में मचा हंगामा कोल्हान का सबसे बड़ा एमजीएम अस्पताल बना बदइंतजामी का शिकार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटानगर रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर्मचारियों के बीच किसी भी प्रकार का भय नहीं
    Next Article झीमडी में युवती के अपहरण के बाद तनाव, दो घरों को किया आग के हवाले, कई घायल मौके पर एसपी डीसी मौजूद 

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.