कोल्हान क्षेत्र से सभी दिग्गजों ने दाखिल किया अपना नामांकन
– *14 सीटों वाला कोल्हान क्षेत्र राज्य का मुख्यमंत्री करता है तय*
–
– *कांग्रेस के दिग्गज और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के नामांकन के दौरान जुटा लोगों का हुजूम*
*जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास के नामांकन में दिखी एकता की मिसाल*
राष्ट्र संवाद संवाददाता
*जमशेदपुर, 24 अक्टूबर :* झारखंड की राजनीति में सबसे अधिक दखल रखने वाले कोल्हान क्षेत्र से गुरुवार को सभी दिग्गजों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर लिया है। 14 सीटों वाला कोल्हान क्षेत्र ही है, जहां से झारखंड का मुख्यमंत्री तय होता है। चार चार पूर्व मुख्यमंत्री कोल्हान क्षेत्र से ही आते हैं
इसीलिए हर पार्टी के साथ-साथ पूरे झारखंड की नजर कोल्हान पर टिकी रहती है कोल्हान के दिग्गज ही झारखंड का भविष्य तय करते आए हैं दिग्गजों की हार जीत का असर झारखंड की सियासी राजनीति में महत्व रखता है
गुरुवार को उड़ीसा के राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन से लेकर कांग्रेस के दिग्गज बन्ना गुप्ता ,
पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार और बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, राजनीति के चाणक्य राजग प्रत्याशी सरयू राय ,जेएलकेएम से तरुण डे,सौरभ विष्णु, शंभू चौधरी ,डॉ ओमप्रकाश आनंद, सागर कुमार तिवारी, सूर्य सिंह बेसरा ,राजकुमार सिंह आदि
ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान काफी भीड़ देखने को मिली, लेकिन लोगों का सबसे अधिक हुजूम व समर्पण कांग्रेस के दिग्गज और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के नामांकन के दौरान देखने को मिला वही पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास के नामांकन के दौरान एकता और अनुशासन की मिसाल दिखी तो पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी के नामांकन में सादगी चर्चा का विषय रहा