जमशेदपुर : केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा देशभर में चलाए जा रहे जन जागरण अभियान कि शनिवार को कोल्हान प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास सहित कोल्हान के तीनों जिलों के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.
इस संबंध में जमशेदपुर महानगर प्रभारी सुबोध सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी मिशन 2024 की तैयारी में जुटी है. पिछले 1 महीने से चले जन जागरण अभियान की समीक्षा के बाद आगे भी इस अभियान को जारी रखने का निर्णय लिया गया है. साथ ही राष्ट्रीय नेतृत्व से मिले दायित्व के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी.
उन्होंने बताया कि पार्टी के एक-एक नेता एवं कार्यकर्ता लोगों तक पहुंचेंगे और केंद्र सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को जन- जन तक पहुंचाएंगे. एक- एक बूथ को मजबूत करना है. इसी उद्देश्य के साथ पार्टी के कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे हैं.