Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 15 को जमशेदपुर में होगा कोल्हान प्रमंडल स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    15 को जमशेदपुर में होगा कोल्हान प्रमंडल स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    15 को जमशेदपुर में होगा कोल्हान प्रमंडल स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह

    प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर करेगा शहर के वरिष्ठ पत्रकारों, दिवंगत पत्रकार के परिवार और वर्तमान में काम कर रहे पत्रकारों को सम्मानित
    – अध्यक्ष संजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में हुई बैठक
    – कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास, विशिष्ट अतिथि झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और सम्मानित अतिथि के तौर पर सांसद विद्युत वरण महतो होंगे शामिल

     

     

    जमशेदपुर.

    प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से आगामी 15 दिसंबर को कोल्हान प्रमंडल स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह-2024 का आयोजन होने जा रहा है. कार्यक्रम पारडीह स्थित होटल एनएच हिल में आयोजित होगा. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास, विशिष्ट अतिथि झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और सम्मानित अतिथि के तौर पर सांसद विद्युत वरण महतो शामिल होंगे. कार्यक्रम में कोल्हान स्तर पर पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार, दिवंगत पत्रकारों के परिवार और वर्तमान में काम कर रहे पत्रकारों को उनके काम के आधार पर सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम आयोजन को लेकर जमशेदपुर के सर्किट हाउस में क्लब के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में ऑफिस वियरर की बैठक हुई.

     

    बैठक में कार्यक्रम की तैयारी की विस्तृत जानकारी महासचिव विकास श्रीवास्तव ने दी. वहीं उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार और सुझाव को रखा. सभी ने कार्यक्रम की भव्यता और सफलता को लेकर एकजुट होकर काम करने पर बल दिया. बैठक में उपाध्यक्ष सुमित झा, राकेश सिंह, सहायक सचिव अमित तिवारी, वेद प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनमन पांडेय, कार्यकारिणी सदस्य डॉ प्रमोद कुमार, कुमार मनीष शामिल थे.

     

     

    काम के आधार पर आई एंट्री के लिए विजेता होंगे पुरस्कृत

    महासचिव विकास श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यक्रम में तीन श्रेणियों में पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा. जिसमें पहले श्रेणी में वैसे दिवंगत पत्रकार के परिवार को सम्मानित किया जाएगा जिनका कोल्हान प्रमंडल में पत्रकारिता में योगदान रहा है. वहीं दूसरे श्रेणी में वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा. लंबे समय से पत्रकारिता में योगदान दे रहे पत्रकार इसमें शामिल है. वहीं तीसरी श्रेणी में वर्तमान में काम कर रहे पत्रकारों को उनके काम के आधार पर सम्मानित किया जाएगा. इस श्रेणी के लिए क्लब ने कोल्हान स्तर से पत्रकारों से इंट्री मंगाई थी. जिसमें वर्ष 2023 से 2024 के बीच किए गए उनके बेहतर कार्य की स्टोरी और प्रकाशित तस्वीर शामिल थी. इस श्रेणी के विजेताओं के चयन के लिए जूरी कमेटी बनाई गई थी. उनकी देखरेख में विजेताओं का चयन किया जाएगा.

     

     

    विशेष सम्मान

    प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर इस सम्मान समारोह में अपने उन सहयोगी संस्थाओं को भी सम्मानित करेगा, जो वर्ष भर क्लब के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हैं और पत्रकार हित में सहयोग करते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी मिथिला मनोकामना ज्यौतिष केन्द्र जमशेदपुर द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article वेस्टइंडीज ने 10 साल में पहली बार बांग्लादेश से वनडे श्रृंखला जीती

    Related Posts

    बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मर्यादापूर्वक म

    June 9, 2026

    साधु बनकर ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, महिला से ठगा गया सोने का जेवर बरामद

    June 9, 2026

    चतरा में 7 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल भी जब्त

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मर्यादापूर्वक म

    साधु बनकर ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, महिला से ठगा गया सोने का जेवर बरामद

    चतरा में 7 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल भी जब्त

    एक बार फिर दहला बाघमारा, गोली और बमों से गुंजा इलाका बाघमारा का सोनारडीह ओपी एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

    नारायण आईटीआई में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

    प्रखंड दिवस में विधायक संजीव सरदार ने सुनी जनसमस्याएं, प्रधानमंत्री आवास योजना की भी

    पुष्पानगर में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो गिरफ्तार

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर पूरे झारखंड में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप से गरमाया

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि- परविंदर सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.